Love Marriage कर रही लड़की ने आनंद कारज से ठीक पहले शादी से किया इंकार, दुखी प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक सजा

तरनतारन में प्रेम प्रसंग को विवाहित जिंदगी में बदलने के प्रयास में विफल रहे भिखीविंड के युवक सतनाम सिंह ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:50 AM (IST)
Love Marriage कर रही लड़की ने आनंद कारज से ठीक पहले शादी से किया इंकार, दुखी प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक सजा
कस्बा भिखीविंड प्रेमिका ने शादी से इंकार किया तो युवक ने खुद को गोली मार ली।

तरनतारन, जेएनएन। तीन वर्ष चले आ रहे प्रेम प्रसंग को विवाहित जिंदगी में बदलने के प्रयास में विफल रहे भिखीविंड के युवक सतनाम सिंह ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कस्बा भिखीविंड निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि उसके बेटे सतनाम सिंह का कस्बे की एक युवती के साथ तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की वालों की ओर से पहले विरोध किया गया। फिर दोनों परिवारों ने मिलकर प्रेमी जोड़े से उनकी इच्छा पूछी। दोनों ने विवाह करवाने का फैसला किया। रंजीत सिंह ने बताया कि लड़की वाले भी विवाह लिए मान गए। कोरोना महामारी के चलते सादे विवाह को तरजीह दी गई। मंगलवार को लड़की वालों ने उनके बेटे को गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज के लिए बुला लिया।

इस दौरान उनके बेटे सतनाम सिंह द्वारा विवाह की तैयारी कर ली गई। अचानक लड़की ने सतनाम सिंह से विवाह करने से इन्कार कर दिया। सतनाम सिंह ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। सतनाम सिंह को गंभीर हालत में निजी अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है। थाना भिखी¨वड प्रभारी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह मल्ली का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः नियम तोड़ खोली दुकान, पुलिस ने पीटा

अमृतसर: सरकार की तरफ से जारी की गई कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन कर गुरु बाजार में दुकान खोलने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने सोमवार को धर लिया। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों दुकानदारों को पहले पीटा और फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसीपी परवेश चोपड़ा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी