पंजाबः पढ़ने के लिए डांटने पर पौत्र ने किया दादी का कत्ल, क्राइम पैट्रोल देख रची थी हत्या की साजिश

बीमार दादी पढ़ने को कहती रहती थी। इसी बात से तंग आकर पंजाब के होशियारपुर में 17 साल के किशोर ने उसकी हत्या कर डाली। हत्या की साजिश उसने क्राइम पैट्रोल देखकर बनाई थी लेकिन पुलिस के आगे उसकी एक नहीं चली।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:59 PM (IST)
पंजाबः पढ़ने के लिए डांटने पर पौत्र ने किया दादी का कत्ल, क्राइम पैट्रोल देख रची थी हत्या की साजिश
दादी की डांट से तंग आकर एक पौते ने अपनी दादी की सिर में राड मारकर हत्या कर दी।

हरियाना (होशियारपुर), जेएनएन। बिस्तर पर पड़ी 83 साल की बीमार दादी बार-बार पढ़ने को कहती रहती थी। इसी बात से चिढ़े 17 साल के किशोर ने खौफनाक कदम उठा डाला। उसने उनकी सिर में राड मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने हत्या के सभी सुबूत मिटाने की मंशा से शव को आग लगा दी। उसने खुद को बचाने के लिए सारी मर्डर प्लानिंग क्राइम पैट्रोल देखकर बनाई थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में ही हत्या की बात उजागर हो गई।

मामला होशियारपुर के कस्बा हरियाना के गांव बस्सी काले खां का है। महिला की पहचान जोगिंदर कौर  के रूप में हुुई है। बताया जा रहा है जिस समय किशोर ने कत्ल किया, उस समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोर की दादी पिछले कुछ महीने से बीमारी के कारण बिस्तर पर थी। वह उसे पढ़ाई करने के लिए डांटती थी। इसी से तंग होकर उसने क्राइम पैट्रोल देखकर उनकी हत्या की साजिश रची थी।

पिता को फोन किया- लुटेरों ने बंधक बनाकर घर में लगाई आग

किशोर ने हत्या के सुबूत मिटाने के लिए दादी के शव को आग लगा दी और खुद को बांध कर घर के दूसरे कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पिता को फोन किया कि घर में कुछ अज्ञात लोग लूट की नीयत से घुसे हैं और उन्होंने मारपीट कर उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया है। घर को आग लगा दी है। इसके बाद किशोर का पिता आननफानन में मौके पर पहुंचा। उसने दूसरे कमरे में बेड से बंधे बेटे को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही, शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो पाया कि जोगिंदर कौर का कत्ल किया गया है। इसके बाद पुलिस ने कत्ल में प्रयोग की गई राड अपने कब्जे में ले ली। आरोपित किशोर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोर की दादी पिछले कुछ महीने से बीमारी के कारण बिस्तर पर थी। वह उसे पढ़ाई करने के लिए डांटती थी। इसी से तंग होकर उसने क्राइम पैट्रोल देखकर उनकी हत्या की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें- ये हैं IAS अफसर रामवीर सिंह, मुंह पर सूती कपड़ा, हाथ में दाती लेकर संगरूर के डीसी दे रहे खास संदेश

यह भी पढ़ें - नवजोत सिंह सिद्धू ने बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारे में टेका माथा, 2015 में यहीं हुआ था पावन स्वरूप चोरी

chat bot
आपका साथी