Punjab Weather Alert: भीषण गर्मी से राहत, जालंधर में थंडरस्टार्म के साथ बारिश, लुधियाना में भी पड़ी तेज बौछारें

जालंधर में शाम करीब 7 बजे 25 मिनट तक पड़ी फुहारों से मौसम सुहावना हो गया है। इसी के साथ लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 07:34 PM (IST)
Punjab Weather Alert: भीषण गर्मी से राहत, जालंधर में थंडरस्टार्म के साथ बारिश, लुधियाना में भी पड़ी तेज बौछारें
जालंधर में वीरवार शाम हुई तेज बारिश से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। जागरण

जालंधर, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे जालंधर के लोगों को वीरवार शाम कुदरती राहत मिली है। शाम करीब 6.30 आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते बिजली की तेज कड़कड़ाहट के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 25 मिनट तक पड़ी फुहारों से मौसम सुहावना हो गया है। इसी के साथ लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह रहा था। गर्मी और उमस के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया था। बारिश लोगों को बड़ी राहत मिली है। उधर, लुधियाना में भी तेज बारिश होने का समाचार है।  

chat bot
आपका साथी