जालंधर के दिव्यम ने लुधियाना के धीरेन को दी मात

पठानकोट में चल रही पंजाब स्टेट बैडमिटन चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा व खेल भावना का परिचय दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:10 PM (IST)
जालंधर के दिव्यम ने लुधियाना के धीरेन को दी मात
जालंधर के दिव्यम ने लुधियाना के धीरेन को दी मात

जागरण संवाददाता, जालंधर : पठानकोट में चल रही पंजाब स्टेट बैडमिटन चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा व खेल भावना का परिचय दिया। लड़की-15 वर्ग में मुक्तसर की प्राची ने मोगा की अरीवा को 21-8, 21-3, अमृतसर की यती ने संगरूर की अनुशा को 21-05, 21-05, लुधियाना की अनुपमा ने मोहाली की गुनीका को 21-9, 21-9, कपूरथला की सानिया ने पठानकोट की अमृता ठाकुर को 21-9, 21-9, रोपड़ की हर्षिता ने फिरोजपुर की अनीशा को 21-2, 21-2, जालंधर की उन्नति ने फिरोजपुर की आशीषप्रीत कौर को 21-20, 21-14 स्कोर से हराया। अंडर-15 लड़के डबल वर्ग में लुधियाना के मानिक व रियाल कपूर ने जालंधर के अर्व डोगरा व निलेश मेहरा को 21-14, 21-5, पटियाला के ईशान व कार्तिक ने गुरदासपुर को अनुराग व साहिल को 21-7, 21-14 स्कोर से हराया। अंडर-15 लड़के सिगल वर्ग में जालंधर के दिव्यम सचदेवा ने लुधियाना के धीरेन शर्मा को 21-9, 21-5 स्कोर से हराया। रोपड़ के अमनप्रीत सिंह ने जालंधर के प्रथमनूर को 14-21, 21-13, 21-14 स्कोर से हराया। जालंधर के अच्यूत शर्मा ने अमृतसर के दिव्यांश को 21-11, 21-9 स्कोर, जालंधर के शैशव ने लुधियाना के जसमेह सिंह को 21-17, 17-21, 21-14 स्कोर से हराया।

chat bot
आपका साथी