विवाद और पंजाबी गायकों का चोली-दामन का साथ, हनी सिंह से पहले सुर्खियों में रह चुके हैं ये चार सिंगर

पंजाबी गायक अक्सर विवादों में रहते हैं। हनी सिंह से पहले गायक लैहंबर हुसैनपुरी गिप्पी ग्रेवाल श्री बराड़ करन औजला भी इस साल विवादों में रहे हैं। किसी पर लॉकडाउन के उल्लंघन करने तो किसी पर गन कल्चर का बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 01:59 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:29 PM (IST)
विवाद और पंजाबी गायकों का चोली-दामन का साथ, हनी सिंह से पहले सुर्खियों में रह चुके हैं ये चार सिंगर
गायक हनी सिंह, करन औजला और श्री बराड़ पिछले दिनों विवादों में रहे हैं।

ऑनलाइन डेस्क, जालंधर। पंजाबी गायक गाहे बगाहे अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। एक दिन पहले पंजाबी गायक हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने ही घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। पंजाबी गायकों का इस तरह के विवादों में रहने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले गायक लैहंबर हुसैनपुरी, गिप्पी ग्रेवाल, श्री बराड़ और करन औजला भी इस साल विवादों में रहे हैं। किसी लॉकडाउन का उल्लंघन करने का तो किसी पर गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगा। 

लैहंबर हुसैनपुरी पर लगा पत्नी को पीटने का आरोप

कुछ महीने पहले ही पंजाबी गायक लैहंबर हुसैनपुरी पर जालंधर में पत्नी व बच्चों को पीटने का आरोप लगा था। मामले में हुसैनपुरी की साली रजनी ने पुलिस को शिकायत दी थी। तब उनके घर के बाहर 2 घंटे तक हंगामा हुआ था। हुसैनपुरी ने आरोपों को निराधार बताया था। मामला पंजाब महिला आयोग तक पहुंचने के बाद पति-पत्नी में समझौता हुआ था। 

गन कल्चर को बढ़ावा देने गिरफ्तार हो चुके हैं सिंगर श्री बराड़

इस साल जनवरी में पंजाबी सिंगर और गीतकार श्री बराड़ को उनके लोकप्रिय गाने 'जान' में गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया था।  

लॉकडाउन में शूटिंग करते गिरफ्तार हुए थे गिप्पी ग्रेवाल

मई में COVID Guideline Violation के आरोप में लुधियाना में पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रहे गायक व अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिप्पी के अलावा कमांडो बटालियन में तैनात डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह समेत 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिप्पी ग्रेवाल बनूड़ के गांव कराला के एक स्टूडियो में फिल्म 'गिरधारी लाल' की शूटिंग करने पहुंचे थे। 

सिंगर किरन औजला ने तोड़े जेल के नियम  

अप्रैल में सिंगर करन औजला अपनी टीम के साथ लुधियाना सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट के आधिकारिक निवास पर मुलाकात की थी। मामला मीडिया में आने के बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए थे।

chat bot
आपका साथी