तल्हन दुष्कर्म केसः एससी कमीशन सदस्य पीड़ित किशोरी से मिले, इंसाफ का दिया आश्वासन

पंजाब एससी कमीशन के दो सदस्यों ज्ञान चंद व प्रभदयाल ने गांव तल्हन में पीड़ित लड़की और उसके स्वजनों से मुलाकात की और हर मदद का भरोसा दिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:33 PM (IST)
तल्हन दुष्कर्म केसः एससी कमीशन सदस्य पीड़ित किशोरी से मिले, इंसाफ का दिया आश्वासन
तल्हन दुष्कर्म केसः एससी कमीशन सदस्य पीड़ित किशोरी से मिले, इंसाफ का दिया आश्वासन

जालंधर, जेएनएन। पंजाब एससी कमीशन ने थाना पतारा के गांव तल्हन में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किए जाने के मामले का संज्ञान लिया है। वीरवार को चेयरपर्सन तेजिंदर कौर के निर्देश पर कमीशन के दो सदस्य ज्ञान चंद व प्रभदयाल ने पीड़ित लड़की व उसके पारिवारिक सदस्यों से घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि एससी कमीशन उनकी हर तरह की मदद करेगा और दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगा।

कमीशन के दोनों सदस्यों ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए व निश्चित समय के अंदर उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाए। उन्होंने ऐसे मामलों में एससी, एसटी एक्ट अधीन पीड़ित को मुआवजे की राशि भी जल्द देने को कहा। इस मौके पर जिला भलाई अफसर राजिंदर सिंह को कहा गया कि इस संबंधी सारी कार्रवाई जल्द मुकम्मल कर निश्चित समय में मुआवजा दिया जाए।

यह है मामला

थाना पतारा प्रभारी रंजीत सिंह ने पीड़ित लड़की के बयानों पर के आधार पर 60 वर्षीय भूपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित के अनुसार वह तल्हन की रहने वाली है और बुधवार शाम करीब 6.30 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ मोबाइल दुकान पर बैटरी लेने गई थी। इसी बीच वहां गांव का ही बुजुर्ग भूपिंदर सिंह मिला और दुकान पर आने का कारण पूछा। पूरी बात बताने पर उसने घर में बैटरी होने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। वह उसे एक अधूरे बने मकान में ले गया, जहां वरिंदर सिंह नाम का लड़का भी मौजूद था। उसने उसकी छोटी बहन को बातों में उलझा लिया। इसी बीच भूपिंदर उसे घर की दूसरी मंजिल पर ले गया। इसके बाद उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की के बयानों पर भूपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, वह फरार है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी