पंजाब रोडवेज जालंधर से दिल्ली के कुंडली बैरियर तक बस सेवा शुरू, मिल रहे खूब यात्री
पंजाब रोडवेज-1 के जीएम नवराज बातिश ने कहा कि दिल्ली के कुंडली बैरियर तक बसें चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए पांच बसें जालंधर से चल रही हैं। यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है।
जालंधर, जेएनएन। अब पंजाब रोडवेज की बसें दूसरे राज्यों में चलनी शुरू हो गई हैं। दिल्ली की बात करें तो रोडवेज की बसें कुंडली बैरियर तक जा रही हैं। साथ ही पड़ोसी राज्यों की बसें जालंधर बस स्टैंड में पहुंच रही हैं। किसानों के आंदोलन के कारण ट्रेनें बंद हैं। ऐसे में बसों में सवारियों बढ़ रही हैं। पंजाब रोडवेज ने जालंधर से हिमाचल के लिए चार बसें, राजस्थान के लिए एक बस, हरियाणा के लिए दस बसें चलाई गई हैैं। फिलहाल अभी उत्तराखंड के लिए परमिट नहीं है। पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो -दो के पास राजस्थान के गंगानगर तक का समय है।
कोरोना वायरस महामारी के दौरान सभी राज्यों ने इंटर स्टेट बस सर्विस बंद कर दी थी। जैसे-जैसे अनलाॅक की गाइडलाइंस जारी हो रही हैं, वैसे-वैसे विभिन्न राज्य इंटरस्टेट बसें शुरू कर रहे हैं। फिलहाल, सवारियां भी दिलचस्पी दिखा रही हैं। पंजाब रोडवेज-1 के जीएम नवराज बातिश ने कहा कि दिल्ली के कुंडली बैरियर तक बसें चल रही हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए पांच बसें जालंधर से चल रही हैं। ट्रेनें बंद होने की वजह से बसों में सवारियां बढ़ रही हैं। लाकडाउन में इंटर स्टेट बस सर्विस बंद होने की वजह से पंजाब रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा था।
बिना मास्क के नहीं चढ़ाया जाता सवारी को
जीएम नवराज बातिश ने बतााय कि कोरोना के मरीजों की गिनती कम हुई है लेकिन पंजाब रोडवेज की बसों में बिना मास्क पहने सवारी को नहीं चढ़ाया रहा है। सफर के दौरान हर सवारी के मुंह पर मास्क पहने देखा जा सकता है। सवारियों उतरने के बाद बसों को सैनिटाइज भी किया जाता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें