बस से Delhi जाने वालों के लिए बड़ी खबर, Punjab Roadways ने रूट की सभी सेवाएं बंद की

किसान आंदोलन के कारण पंजाब रोडवेज ने दिल्ली रूट की सभी बसों की सेवाएं केवल अंबाला तक कर दी हैं। वोल्वो भी नहीं चलाई जाएगी। इस कारण पंजाब से दिल्ली की ओर सफर करने वालों के नई मुसीबत खड़ी हो गई है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 03:13 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:27 PM (IST)
बस से Delhi जाने वालों के लिए बड़ी खबर, Punjab Roadways ने रूट की सभी सेवाएं बंद की
पंजाब रोडवेज ने साधारण के अलावा दिल्ली की तरफ चलने वाले वाल्वो बसों के रूट भी बंद रखे हैं।

जालंधर, जेएनएन। बसों के जरिये पंजाब से दिल्ली जाने के इच्छुक यात्री सावधान हो जाएं। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जारी किसान आंदोलन के कारण पंजाब रोडवेज ने दिल्ली रूट की सभी बसों की सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। पंजाब रोडवेज ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ बीते कई दिन से जारी किसान आंदोलन के कारण दिल्ली की तरफ जाने वाले तमाम रूट बंद कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में मात्र अंबाला तक की बस सेवा जारी रखी गई है। पंजाब रोडवेज ने साधारण के अलावा दिल्ली की तरफ चलने वाले वाल्वो बसों के रूट भी बंद ही रखे हैं। इससे पंजाब से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

लाकडाउन के बाद इंटर स्टेट बस आपरेशन चालू करने की अनुमति मिलने के बाद पंजाब रोडवेज की तरफ से पंजाब के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए वोल्वो बस सर्विस भी शुरू कर दी गई थी। दिल्ली रूट पर बसों का संचालन बंद होने व ट्रेनों का आवागमन भी पर्याप्त संख्या में न होने के चलते यात्रियों को दिल्ली व उसके आगे तक की यात्रा करने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अभी अंबाला तक ही सेवाः जीएम रोडवेज

पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने बताया कि फिलहाल साधारण बसें मात्र अंबाला तक भिजवाई जा रही हैं। हरियाणा व दिल्ली एंट्रेंस पर विभिन्न जगहों पर आंदोलनकारी किसानों का जमावड़ा है। जिस वजह से बस आपरेशन बुरी तरह से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने तक मात्र अंबाला तक ही साधारण बसों का संचालन जारी रखा जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी