Punjab Power Crisis: बिजली संकट से निजात नहीं, बुधवार को 5 घंटे कटौती संभव, मुश्किल में इंडस्ट्री

Jalandhar Power Cuts बिजली संकट से मंगलवार को भी शहरवासियों को निजात नहीं मिली। सुबह आठ बजे ही पहला कट लग गया। कट लगने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। बिजली चले जाने से पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:25 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 08:25 PM (IST)
Punjab Power Crisis: बिजली संकट से निजात नहीं, बुधवार को 5 घंटे कटौती संभव, मुश्किल में इंडस्ट्री
जालंधर में बुधवार को 5 घंटे तक के पावरकट लगने की संभावना है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, जालंधर। कोयले की कमी के कारण जारी बिजली संकट से मंगलवार को भी शहरवासियों को निजात नहीं मिली। सुबह आठ बजे ही पहला कट लग गया। कट लगने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। बिजली चले जाने से पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है। पानी के बिना घर-काम काज भी नहीं हो सके। वहीं दूसरी तरफ मिक्स जोन में लगी इंडस्ट्री व मार्किट से जुड़े लोग भी पावरकट से परेशान रहे। सुबह 8 से सुबह 10.30 बजे, दोपहर एक से 3.30 बजे तक पावरकट लगा। लोगों का कहना है कि बिना सूचित किए पावरकट लग रहा है। कब कट लगना है इसकी जानकारी नहीं होती। बुधवार को भी शहरवासियों को पावरकट से निजात नहीं मिलेगी। सुबह आठ बजे संभावित पावरकट लग जाएगा।

मार्केट का काम धीमा, रात में 20 प्रतिशत कारोबार प्रभावित

अघोषित बिजली कट से कारोबार को भी नुकसान पहुंच रहा है। मोनिका टावर में 80 से अधिक कंप्यूटर की दुकानें है। पावरकट लगने से ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। रात में 20 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है। रौणक कंप्यूटर के संचालक जस्सी कोचर ने कहा कि पावरकट से कारोबार पर असर पड़ रहा है। ग्राहक नहीं पहुंच रहे है। कई बार शाम छह बजे पावरकट लग जाता है। आशीर्वाद कंप्यूटर के संचालक मानिक तलवाड़ ने कहा कि छह से आठ बजे के बीच पावरकट नहीं लगाना चाहिए। ग्राहक अंधेरे के कारण खरीददारी करने के लिए नहीं आते हैं।

बुधवार को इस समय लग सकते हैं संभावित पावरकट

-सुबह 8 से 10.30 बजे

-दोपहर 1 से 3 बजे तक

-रात 10 से 12.30 बजे

किस समय पावरकट लगना है, नहीं होती जानकारीः डिप्टी चीफ इंजीनियर

पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल ने कहा कि पावरकट लगने की जानकारी नहीं होती है। हेड आफिस से ही पावरकट लगता है। मंगलवार को पांच घंटे पावरकट लगा। बिजली संकट हैं। लोग परेशान दिख रहे हैं। जब तक कोयले की पूर्ण आपूर्ति नहीं होती, तब तक पावरकट लगना तय है।

यह भी पढ़ें - Arvind Kejriwal Jalandhar Visit: जालंधर पहुंचे केजरीवाल, सबसे पहले श्री देवी तालाब मंदिर में टेका माथा

यह भी पढ़ें - गुरदासपुर के अवैध बूचड़खाने में हथौड़े से गायों को मारा जा रहा था, आधी रात पुलिस आपरेशन में 11 दरिंदे चढ़े हत्थे

chat bot
आपका साथी