झारखंड से लाकर पंजाब में बेचते थे नशा, मोगा में 2.7 क्विंटल चूरापोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने ये बरामदगी बस स्टैंड समालसर से बुधवार की शाम को 630 बजे की। चेकिंग के दौरान एक ट्राला रोका गया। तलाशी में उसमें से चूरापोस्त बरामद किया गया। ट्राले को रूप सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी रोडे चला रहा था।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:32 PM (IST)
झारखंड से लाकर पंजाब में बेचते थे नशा, मोगा में 2.7 क्विंटल चूरापोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मोगा में चूरा पोस्त के साथ पकड़े गए आरोपितों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ध्रुमन एच निंबले। जागरण

जागरण संवाददाता, मोगा। सीआइए स्टाफ पुलिस ने 2.70 क्विंटल चूरापोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एक आरोपित पर पहले ही एनडीपीएस एक्ट में कोटकपूरा थाने में केस दर्ज है।

एसएसपी ध्रुमन एच निंबले ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी की हर कड़ी को पूरी तरह खत्म किया जाएगा। नशा सप्लायर व नशे के सौदागर दोनों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। एसपी डी जगतप्रीत सिंह की अगुआई में ये बरामदगी सीआइए स्टाफ के इंस्पेक्टर किक्कर सिंह की टीम ने हासिल की है। चूरापोस्त झारखंड से पंजाब में बिक्री के लिए लाया गया था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने ये बरामदगी बस स्टैंड समालसर से बुधवार की शाम को 6:30 बजे की। चेकिंग के दौरान एक ट्राला रोका गया। तलाशी में उसमें से चूरापोस्त बरामद किया गया। ट्राले को रूप सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी रोडे चला रहा था। उसके साथ जसविंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी रोडे बैठा था। ट्राले से 14 बोरियां चूरापोस्त, जिसका वजन 2.70 क्विंटल था, बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है, ये लोग किसको सप्लाई देते थे, इसका पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपितों में से एक जसविंदर सिंह के खिलाफ कोटकपूरा के थाना सदर में 750 ग्राम अफीम बरामदगी का केस दर्ज है।

दो अन्य स्थानों से हेराइन व चूरापोस्त सहित दो गिरफ्तार

जिला पुलिस ने दो अन्य स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन व पांच किलो चूरापोस्त बरामद किया है। थाना मैहना में तैनात सहायक थानेदार शाह वरियाम ने बताया कि वह कस्बे में गश्त पर थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार सुखपाल सिंह उर्फ पाल निवासी नत्थूवाला जदीद को पांच किलो चूरापोस्त समेत काबू किया गया। इसी तरह, थाना कोट इसे खां में तैनात सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव नसीरपुर जानिया के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने सात ग्राम हेरोइन के साथ अमरजीत सिंह निवासी जनेर को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी