सात नंवबर से शाम 5 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें क्यों लिया पंजाब के पेट्रोल पंप डीलर्स ने यह निर्णय

आर्थिक संकट से घिरे पेट्रोल पंप संचालकों ने खर्च कम करने के लिए शाम पांच बजे ही पेट्रोल पंप बंद कर देने का निर्णय लिया है। पेट्रोल पंप सुबह 7 बजे खोले जाएंगे और शाम 5 बजे बंद भी कर दिए जाएंगे। नई व्यवस्था 9 नवंबर से लागू की जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:44 PM (IST)
सात नंवबर से शाम 5 बजे के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें क्यों लिया पंजाब के पेट्रोल पंप डीलर्स ने यह निर्णय
नई व्यवस्था आगामी सात नवंबर से लागू करने का निर्णय लिया गया है। सांकेतिक चित्र

मनुपाल शर्मा, जालंधर। सरकार और तेल कंपनियों से कोई राहत न मिलती देख भारी आर्थिक संकट से घिरे पेट्रोल पंप संचालकों ने 7 नवंबर शाम पांच बजे ही पेट्रोल पंप बंद कर देने का निर्णय लिया है। 7 नवंबर से पेट्रोल पंप सुबह 7 बजे खोले जाएंगे और शाम 5 बजे बंद भी कर दिए जाएंगे। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन, पंजाब (पीपीडीएपी) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला खर्च घटाने के लिए लिया गया है। यह व्यवस्था आगामी 7 से 21 नवंबर तक लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।वर्तमान में अधिकतर पेट्रोल पंज सुबह 6 बजे खुलकर रात 11 बजे बंद कर दिए जाते हैं। वहीं, हाईवे पर स्थित कई पेट्रोल पंप तो 24 घंटे खुले रहते हैं। 

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने यह भी फैसला दिया है कि अगर तेल कंपनियां एवं सरकार राहत नहीं देती हैं तो फिर 22 नवंबर को प्रदेश भर के पेट्रोल पंप बंद कर दिए जाएंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।एसोसिएशन ने यह फैसला उस समय लिया है जब भारी आर्थिक संकट के चलते कुछ पेट्रोल पंप डीलर आत्महत्या कर चुके हैं और कई डीलर तालाबंदी को मजबूर हो गए हैं। पेट्रोल पंप डीलर्स का तर्क है कि पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री के ऊपर वैट की भारी-भरकम दरें होने की वजह से उनकी बिक्री में 30 फीसद से भी ज्यादा गिरावट आ गई है। सारी बिक्री पड़ोसी राज्यों को चली गई है। गत 4 वर्षों से उनका मार्जिन बढ़ाया नहीं गया है। डीलर को पेट्रोल की बिक्री के ऊपर प्रति लीटर 3 रुपये और डीजल की बिक्री पर प्रति लीटर लगभग 2 रुपये मार्जिन दिया जाता है। इसमें से ही पेट्रोल पंप डीलर्स को सारे खर्च चलाने पड़ते हैं। तेल कंपनियां और सरकार उनकी मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही हैं।

तेल कंपनियों के अधिकारी मात्र बिक्री बढ़ाने के लिए भारी दबाव डाल रहे हैं। जो डीलर खर्च नहीं निकाल पा रहा है। उसकी सप्लाई रोक दी जा रही है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि पीपीडीएपी के प्रवक्ता मोंटी गुरमीत सहगल की तरफ से ही होशियारपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप को बंद कर देने पर मजबूर होना पड़ा है।

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों को तत्काल राहत देने एवं बैठक के दौरान हुए फैसलों को बताने के संबंध में तेल कंपनियों, सरकार और तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को नोटिस भी भेजे जाएंगे। लुधियाना में हुई इस बैठक के दौरान एसोसिएशन के महासचिव डा. मनजीत सिंह समेत प्रदेश भर के डीलर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी