अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई, पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने की लगाई गुहार

राकेश राठौर ने बताया कि अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहते पूरी मेहनत और लगन से दिन-रात एक करके काम किया है। इसी की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें पदोन्नति दी है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:34 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:34 PM (IST)
अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री बनने पर राकेश राठौर ने दी बधाई, पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने की लगाई गुहार
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को बधाई देते हुए राकेश राठौर।

जालंधर, जासं। वीरवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने अनुराग सिंह ठाकुर को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री (खेल, युवा व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय) बनने पर उन्हें बधाई दी। राठौर ने नई दिल्ली में अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। राकेश राठौर ने बताया कि अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहते पूरी मेहनत और लगन से दिन-रात एक करके काम किया है। इसी की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें पदोन्नति देकर उनका मान बढ़ाया है।

राकेश राठौर ने अनुराग ठाकुर से विशेष आग्रह किया कि वह पंजाब प्रदेश के युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए विशेष योजनाओं का प्रविंधान करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कैप्टन सरकार का खेलों के प्रति उदासीन एवं ढुलमुल रवैया है। इसी कारण आज पंजाब की जवानी नशे के दलदल में डूबती जा रही है। युवा खेलों से दूर हो कर कुसंगत में पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए नई योजनाएं तैयार करने की जरूरत है। इसके लिए केंद्र सरकार को इसकी तरफ विशेष ध्यान देकर नई नई योजनाएं तैयार करनी चाहिए, जिससे पंजाब की जवानी को बचाकर खेलों के प्रति आकर्षित किया जा सके।

राकेश राठौर ने अनुराग सिंह ठाकुर के साथ चर्चा की किसी समय जालंधर शहर खेलों का सामान बनाने के लिए पूरे विश्व में मशहूर था। आज प्रदेश की कैप्टन सरकार के उदासीन रवैया के कारण खेलों के उद्योग भी जालंधर से पलायन करने शुरू हो गए हैं। अनुराग ठाकुर के साथ राकेश राठौर ने पंजाब की राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी विमर्श किया और उन्हें पंजाब आने का न्योता दिया।

chat bot
आपका साथी