जालंधर में 9 फरवरी को होंगे सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब टीम के ट्रायल

सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब टीम के ट्रायल 9 फरवरी को लिए जा रहे हैं। ये ट्रायल जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में दिए जाएंगे। ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी को सुबह स्टेडियम में 11 बजे पहुंचना होगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 12:48 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 12:48 PM (IST)
जालंधर में 9 फरवरी को होंगे सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब टीम के ट्रायल
जालंधर में ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी को सुबह स्टेडियम में 11 बजे पहुंचना होगा।

जालंधर, जेएनएन। हॉकी इंडिया की ओर से करवाई जाने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए पंजाब टीम के ट्रायल 9 फरवरी को लिए जा रहे हैं। ये ट्रायल जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में दिए जाएंगे। ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी को सुबह स्टेडियम में 11 बजे पहुंचना होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को टीम में रखा जाएगा।

हॉकी पंजाब के प्रधान नितिन कोहली ने कहा है कि ट्रायल में 1 जनवरी, 2005 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी अपने साथ दस्तावेज जो लेकर आए, उसमें उम्र की तिथि स्पष्ट होनी चाहिए।  उन्होंने कहा है कि पंजाब ने देश को कई हॉकी में ओलंपियाड दिए हैं। भारतीय टीम में भी पंजाब के खिलाड़ी अधिक है जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं

chat bot
आपका साथी