पंजाब में सेहत सेवाएं पूरी तरह फ्लॉप, प्राइवेट अस्पतालों की शरण में सरकार के मंत्री व विधायक : मजीठिया

पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने सेहत सेवाओं को लेकर पंजाब सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सेहत सेवाएं पूरी तरह फ्लॉप होकर रह गई हैं। मरीजों की बढ़ रही संख्या के बावजूद सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 01:22 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 01:22 PM (IST)
पंजाब में सेहत सेवाएं पूरी तरह फ्लॉप, प्राइवेट अस्पतालों की शरण में सरकार के मंत्री व विधायक : मजीठिया
कस्बा मजीठा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया।

अमृतसर, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल बादल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने सेहत सेवाओं को लेकर पंजाब सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सेहत सेवाएं पूरी तरह फ्लॉप होकर रह गई हैं। यही कारण है कि मरीजों की बढ़ रही संख्या के बावजूद सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं।

बिक्रम मजीठिया कस्बा मजीठा में नगर पालिका के चुनावों में क्षेत्र के लोगों की ओर से अकाली दल के पक्ष में दिए गए फतवे के बाद पदाधिकारियों के चुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को दवाई नहीं मिल रही और न ही बेड मिल रहे हैं। ऑक्सीजन खत्म हो गई है। हालात यह हो गए हैं कि पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक भी सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करवाने के लिए नहीं जा रहे। सरकार के सेहत मंत्री और अन्य अधिकारी इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों की शरण में है।

मजीठिया ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब का शासन संभालने में पूरी तरह असफल सिद्ध हुए हैं। खुद फैसले लेने की जगहवह मोदी के साथ मिलकर उनके इशारों पर सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कैप्टन केजरीवाल के साथ भी हाथ मिलाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के जो हालात बन गए हैं, उसको मुख्य रख अमरिंदर सिंह को भी स्पष्ट हो गया है कि आने वाली सरकार कांग्रेस कि नहीं बनेगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी