सेहत मंत्री सिद्धू बोले- शिअद नेता ही कृषि कानूनों के जन्मदाता,अस्तित्व बचाने को कर रहे ड्रामेबाजी

स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने बरनाला में कहा कि कैबिनेट में बैठकर जब यह फैसला हुआ था तब केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी वहां मौजूद थीं। सुखबीर बादल व हरसिमरत कौर ने कई दिन तक इनके हक में ट्वीट किए थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:57 PM (IST)
सेहत मंत्री सिद्धू बोले- शिअद नेता ही कृषि कानूनों के जन्मदाता,अस्तित्व बचाने को कर रहे ड्रामेबाजी
हंडियाया में सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल व ट्रामा सेंटर की जगह का जायजा लेते मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू।

अरिहत राय गर्ग, बरनाला। दिल्ली में शुक्रवार को कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस के तौर पर किए रोष प्रदर्शन में किसानों के पक्ष में नारा लगाने वाले शिरोमणि अकाली दल के नेता खुद कृषि कानूनों के जन्मदाता हैं। वह अपना अस्तित्व बचाने के लिए ड्रामा कर रहे हैं। यह बात स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने बरनाला में प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट में बैठकर जब यह फैसला हुआ था, तब केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी वहां मौजूद थीं। 90 वर्षीय शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल सहित पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व हरसिमरत कौर बादल ने कई दिन इन कृषि कानूनों के हक में प्रचार किया व सोशल मीडिया पर भी ट्वीट किए थे। जब लोगों में उनका मोह भंग हो गया तो वोट बैंक बचाने के लिए शिरोमणि अकाली दल ने भी यू-टर्न लेते हुए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे संघर्ष में अपना समर्थन दे दिया।

अब उनका दोगला चेहरा लोगों के सामने आ गया है। दूसरा पंजाब में क्रांतिकारी के नाम पर अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने तो दिल्ली में खेती कानूनों के हक में विधानसभा में किसान विरोधी यह बिल पास भी कर दिए हैं। बड़ा सवाल यह है कि अब वह पंजाब में अब खेती कानूनों के विरोध में क्यों कैंडल मार्च शुरु कर रहे हैं।

कृषि कानूनों पर कांग्रेस का स्टैंड पूरी तरह स्पष्ट

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कृषि कानूनों पर स्टैंड पूर्ण तौर पर स्पष्ट है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शुरु से ही इन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। अकाली नेता केवल अपना अस्तित्व बचाने के लिए अब आए दिन किसान संघर्ष के हक में ड्रामेबाजी कर रहे हैं। उन्हें लोग कभी मुंह नहीं लगाएंगे।

यह भी पढ़ें - Punjab Fake Marriage gang: लुटेरी दुल्हन सुहागरात को ही शगुन लेकर भागी, शादी को बनाए थे नकली मां और भाई

यह भी पढ़ें - जालंधर में पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, खींचता हुआ पुलिस के पास ले गया पति

chat bot
आपका साथी