पंजाब के सरकारी स्कूलों में बने शानदार Smart Sports Ground, यहीं से निकलेंगे नीरज चोपड़ा जैसे चैंपियन

पंजाब शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के साथ जोड़ने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए प्राइमरी मिडिल व सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। अब सिर्फ 30 प्रतिशत मैदानों का काम पूरा करना शेष रह गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:27 PM (IST)
पंजाब के सरकारी स्कूलों में बने शानदार Smart Sports Ground, यहीं से निकलेंगे नीरज चोपड़ा जैसे चैंपियन
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासला, गोराया में बा बास्केटबाल कोर्ट।

कमल किशोर, जालंधर। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। जालंधर के चार हाकी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को कांस्य पदक दिलवाया। पंजाब से नीरज चोपड़ा जैसे ओलिंपिक चैंपियन निकलें, इसके लिए  ग्रास रूट स्तर पर खेल सुविधाएं बढ़ानी होंगी। इसी उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के साथ जोड़ने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए प्राइमरी, मिडिल व सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। अब सिर्फ 30 प्रतिशत मैदानों का काम पूरा करना शेष रह गया है। डिस्ट्रिक मेनटोर स्पोर्ट्स की देखरेख में मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। सभी स्कूलों में मैदान बनकर तैयार होने के बाद शिक्षा विभाग के हवाले कर दिए जाएंगे।

हाल में ही शिक्षा विभाग ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पासला, गोराया में बास्केटबाल का कोर्ट बनाया है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन में जिम्नेजियम हाल बनवाया है। सरकारी हाई स्कूल गांधरा ब्लाक में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण पूरो हो चुका है। विभाग की ओर से समय-समय पर ग्रांट भेज रही है ताकि समय पर खेल मैदान तैयार किए जा सकें।

कई स्कूलों में बनेंगे इंडोर स्टेडियम

अगर किसी स्कूल में मैदान नहीं है तो स्कूल परिसर में बैडमिंटन, चेस, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक्स, बास्केटबाल कोर्ट, क्रिकेट मैदान, एथलेटिक्स ट्रैक बनाए जा रहे हैं। सरकारी स्कूल खुलने के बाद ही विद्यार्थियों को फिजिकल एजुकेशन टीचर्स ट्रेनिंग देंगे। विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल मैदान की दीवार पर ओलंपियन, पदक विजेता खिलाड़ियों की तस्वीरें लगाई जा रही हैं।

इन स्कूलों में बने बैडमिंटन कोर्ट

-सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल गाखल में बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार

-सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल भार्गव कैंप में वेट लिफ्टिंग का उद्घाटन

-सरकारी मिडिल सह-शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार

-सरकारी माडल सह-शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार

-सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोराया में बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार

मैदानों का तीस प्रतिशत निर्माण कार्य रह गयाः रंधावा

डिस्ट्रिक मेनटोर स्पोर्ट्स इकबाल सिंह रंधावा ने कहा कि 70 प्रतिशत स्कूलों में खेल मैदान स्मार्ट किए जा चुके हैं। दिसंबर के अंत तक सभी स्कूलों के खेल मैदान बनकर तैयार हो जाएंगे। मैदान बनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों को साथ जोड़ना है।

स्कूलों और खेल मैदानों पर एक नजर

राज्य में 2653 मिडिल स्कूल है, जिसमें 2199 स्कूलों में खेल मैदान है। जालंधर में 164 मिडिल स्कूल है, जिसमें 119 स्कूलों में खेल मैदान है। 121 हाई स्कूलों में से 96 में मैदान हैं। 152 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में से 128 में खेल मैदान है।

यह भी पढ़ें - मास्टर स्ट्रोक या स्ट्रेटेजिक ब्लंडर, क्या आगामी चुनाव में भी होंगे चरणजीत सिंह चन्नी सीएम पद का चेहरा!

chat bot
आपका साथी