Health Department Transfers: पंजाब में कई स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, डा. रंजीत सिंह जालंधर के नए सिविल सर्जन

होशियारपुर के सिविल सर्जन डा. रंजीत सिंह को जालंधर का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। वहीं अभी तक जालंधर में सिविल सर्जन रहे डा. बलवंत सिंह को चंडीगढ़ में डिप्टी डायरेक्टर लगाया गया है। लुधियाना के सिविल सर्जन को भी बदला गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 02:37 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:41 PM (IST)
Health Department Transfers: पंजाब में कई स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, डा. रंजीत सिंह जालंधर के नए सिविल सर्जन
पंजाब सरकार ने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले किए हैं। डा. रंजीत सिंह जालंधर के नए सिविल सर्जन बने हैं।

जासं, जालंधर। पंजाब सरकार ने कई वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें जालंधर के सिविल सर्जन भी शामिल हैं। होशियारपुर के सिविल सर्जन डा. रंजीत सिंह को जालंधर का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। वहीं अभी तक जालंधर में सिविल सर्जन रहे डा. बलवंत सिंह को चंडीगढ़ में डिप्टी डायरेक्टर लगाया गया है।फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन डा. सतिंदर पाल सिंह अब लुधियाना के सिविल सर्जन होंगे। वहीं, गुरदासपुर के सिविल सर्जन हरभजन राम अब फतेहगढ़ साहिब के सिविल सर्जन होंगे।

बुधवार को पदभार संभाल सकते हैं डा. रंजीत

ये आदेश उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी की अनुमित के बाद जारी किए गए हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। डा. रंजीत सिंह ने फोन पर बातचीत में बताया कि वे संभवतः बुधवार को जालंधर पहुंचकर अपना पदभार संभालेंगे और उसी के बाद प्राथमिकताएं तय करेंगे।

अब तक सिविल सर्जन रहे  डा. बलवंत सिंह कोरोना काल में जालंधर में सेवाएं देना शुरू किया। पिछले करीब साढ़े दस माह में उन्होंने कोरोना वैक्सीन और कोरोना मरीजों को लेकर चुनौतियों का सामना किया और समस्याओं का काफी हद तक समधान किया। इसके बाद डेंगू की दस्तक के साथ ही टीमों को अलर्ट कर दिया। मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही है परंतु जिले के विभिन्न इलाकों से मरीज आ रहे है।

वहीं, बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन करने वाले नए सिविल सर्जन डा. रंजीत सिंह ने पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति के सुनिश्चित बनाना है। इसके अलावा नेशनल प्रोग्रामों के तहत केंद्र व राज्य सरकार की ओर से मुहैया करवाई जाने वाली सेवाओं का लोगों को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। हालांकि, कोरोना के साथ साथ डेंगू के अलाव ब्लैक फंगस, स्क्रब टायफस सहित अनेक बीमारियों पर काबू पाना उनके चुनौती रहेगा।

chat bot
आपका साथी