Coronavirus Vaccination में जालंधर पंजाब में रहा अव्वल, एक दिन में 15 हजार का आंकड़ा पार

पंजाब में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जालंधर के लोगों में खासा उत्साह है। 6 व 7 अप्रैल को पंजाब में सबसे ज्यादा वैक्सीन जालंधरियों ने लगवाई। इस दौड़ में लुधियाना दूसरे और अमृतसर व गुरदासपुर तीसरे नंबर पर रहा। जिला टीकाकरण अधिकारी

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 08:58 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 09:00 AM (IST)
Coronavirus Vaccination में जालंधर पंजाब में रहा अव्वल, एक दिन में 15 हजार का आंकड़ा पार
जालंधर में अब तक 196089 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके है।

जालंधर, जेएनएन। कोरोना को हराने के लिए जालंधरवासियों में खासा उत्साह है। राज्यभर में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जालंधर के लोगों में खासा उत्साह है। 6 व 7 अप्रैल को पंजाब में सबसे ज्यादा वैक्सीन जालंधरियों ने लगवाई। इस दौड़ में लुधियाना दूसरे और अमृतसर व गुरदासपुर तीसरे नंबर पर रहा। जिला टीकाकरण अधिकारी

डा. राकेश चोपड़ा ने बताया कि वीरवार को जिले में 15473 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। पहली बार कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा एक दिन में 15 हजार पार हुआ है। इनमें 735 लोग दूसरी डोज लगवाने वाले शामिल है। शुक्रवार को जिले में 30 मोबाइल टीमें लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा 247 सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 45 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। अब तक 196089 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके है।

------

जिला    06 अप्रैल   07 अप्रैल

जालंधर    14080   11345

लुधियाना    14012  11027

अमृतसर      8457     6927

गुरदासपुर    9218    5203

------

सक्रिय मरीज

अप्रैल मरीज

03  3403

04 3284

05  3259

06  3124

07   3086

08   3131

------------------

 मरने वालों में सबकी उम्र 45 साल से ज्यादा

आयु     लिंग   पता अन्य      बीमारी              मौत का स्थान

71 साल महिला  न्यू माडल हाउस  हाइपरटेंशन, शुगर व हार्ट  निजी अस्पताल

63 साल पुरुष  गांव काहनपुर     शुगर                 निजी अस्पताल

67 साल महिला  जालंधर शहर    हाइपरटेंशन            सिविल अस्पताल

55 साल महिला  गांव रूपेवाल    शुगर                  निजी अस्पताल

48 साल  पुरुष  गांव हेरा       शुगर                निजी अस्पताल

65 साल  महिला  गांव लिद्दड़ा   हाइपरटेंशन व हार्ट        निजी अस्पताल

51 साल महिला  गांव रठोला     हाइपरटेंशन व शुगर       निजी अस्पताल

56 साल महिला  खिंगरा गेट     शुगर व हाइपरटेंशन       सिविल अस्पताल

--------

वीरवार को आए केस

बच्चे 12

महिलाएं  151

पुरुष 256

----------

chat bot
आपका साथी