Punjab Bye Election Result: उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला आज, जानें किस-किस की साख लगी दांव पर

पंजाब की चारों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्‍मत का फैसला ईवीएम में कैद है। वीरवार सुबह मतगणना शुरू होगी और नौ बजे से रूझान आने शुरू हो जाएंगे।

By Sat PaulEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:10 PM (IST)
Punjab Bye Election Result: उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला आज, जानें किस-किस की साख लगी दांव पर
Punjab Bye Election Result: उम्मीदवारों की किस्‍मत का फैसला आज, जानें किस-किस की साख लगी दांव पर

जालंधर, जेएनएन। प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के वीरवार को नतीजे आ जाएंगे। वोटिंग के दिन फगवाड़ा में 55.97 फीसद, जलालाबाद में 78.76 फीसद, मुकेरियां मुकेरियां में 59 फीसद और दाखा में 71.86 फीसद मतदान हुआ है। चारों सीटों पर कुल 66.50 फीसद वोटिंग हुई थी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। नौ बजे के बाद से रूझान आने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही सामने आ जाएगा कि चारों हलकों के मतदाता सत्ता पक्ष के साथ जाते हैं या विपक्ष के साथ। सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को देनी है क्योंकि आम धारणा है कि सत्ताधारी पार्टी उपचुनाव में शिकस्त नहीं खाती है।

चार सीटों में सिर्फ मुकेरियां ही कांग्रेस के पास है, जबकि बाकी तीन में एक-एक पर अकाली दल, भाजपा व आम आदमी पार्टी जीती थी। अकाली दल के लिए सबसे बड़ी चुनौती जलालाबाद सीट है। यहां से पिछले विधानसभा चुनाव में सुखबीर बादल जीते थे। उनके सांसद बनने पर उपचुनाव हो रहा है। अकाली दल को यहां कांग्रेस के रमिंदर आवला से चुनौती मिल रही है।

कांग्रेस की इज्जत दाखा में दांव पर लगी हुई है, जहां से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रहे कैप्टन संदीप संधू चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की साख फगवाड़ा में दांव पर लगी है। जहां से भले ही राजेश बाघा प्रत्याशी हों, लेकिन चुनाव परिणाम से केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश का कद आंका जाएगा। सोम प्रकाश यहां से लगातार जीतते रहे हैं और लोकसभा चुनाव में भी उन्हें फगवाड़ा में लीड मिली थी। मुकेरियां में कांग्रेस के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है।

मुकेरियां में इन उम्मीदवारों में होगी टक्कर

इंदू बाला (कांग्रेस)

जंगी लाल महाजन (भाजपा)

प्रो. जीएस मुल्तानी। (आप)

जत्थेदार गुरवतन सिंह [शिअद (अ)]

अर्जुन कुमार (हिंदूोस्तान शिव सेना)

अमनदीप सिंह (आजाद)

फगवाड़ा में इन उम्मीदवारों में होगी टक्कर

बलविंदर सिंह धालीवाल (कांग्रेस)

राजेश बाघा (भाजपा)

ठेकेदार भगवान दास (बसपा)

संतोष कुमार गोगी (आम आदमी पार्टी)

जरनैल नंगल (लोक इंसाफ पार्टी)

दाखा में यह उम्मीदवार हैं मैदान में

संदीप संधू (कांग्रेस)

मनप्रीत अयाली (शिअद)

अमनदीप मोही (आप)

सुखदेव सिंह (लिप)

सिमरनदीप सिंह(अपना पंजाब पार्टी)

गुरजीत सिंह (नेशनल जस्टिस पार्टी)

जोगिंदर सिंह (शिअद अमृतसर)

जयप्रकाश जैन (आजाद)

हरबंस सिंह (आजाद)

गुरदीप सिंह (आजाद)

बलदेव सिंह (आजाद)

जलालाबाद में इन उम्मीदवारों में टक्कर

कांग्रेस: रमिंद्र आवला

शिअद-भाजपा : डॉ. राज सिंह डिब्बीपुरा

आप: महिंद्र सिंह कचूरा

आजाद उम्मीदवार: गोल्डी कंबोज

आजाद उम्मीदवार: जोगिंद्र सिंह

आजाद उम्मीदवार: राज सिंह

आजाद उम्मीदवार: जोगिंद्र सिंह 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी