Bharat Bandh : अमृतसर में गोल्डन गेट पर डटे किसान, शहर में दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें; रेल यातायात भी ठप

Bharat Band अमृतसर में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गोल्ड गेट पर किसान डटे हुए हैं। वहीं शहर में दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी बंद रखी हैं। किसानों ने शहर में जगह-जगह पर धरने लगाए हुए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:31 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:31 AM (IST)
Bharat Bandh : अमृतसर में गोल्डन गेट पर डटे किसान, शहर में दुकानदारों ने बंद रखी दुकानें; रेल यातायात भी ठप
अमृतसर में गोल्डन गेट पर प्रदर्शन करते हुए किसान।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। Bharat Band संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के चलते हुए अमृतसर में किसानों की ओर से बंद को सफल बनाने के लिए अभियान तेज कर दिया जिसके चलते हुए लगभग सभी क्षेत्रों में लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी हुई हैं। गोल्ड गेट पर भी किसान डटे हुए हैं। वहीं किसानों के रेल ट्रैक भी बंद के एलान को मुख्य रख रेलवे स्टेशन से रेलवे भी नहीं चलाई जा रही है। किसानों की ओर से अलग-अलग जगह पर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं उस जगह पर सड़क यातायात और कुछ इलाकों में रेल यातायात भी रोका जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ संबंध रखने वाली अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में दो पहिया व चार पहिया वाहनों से मार्च भी निकाले जाएंगे। किसानों की ओर से केंद्र सरकार के अलग-अलग जगह पर पुतले भी फूंके जा रहे हैं।

इधर, भारत बंद के एलान को डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने भी समर्थन किया है। इस दौरान डीसी दफ्तर, एसडीएम दफ्तर, तहसील दफ्तर, सब तहसील दफ्तर बंद रखे जाएंगे और वहां काम नहीं होगा। डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अश्नील कुमार शर्मा ने कहा है कि किसानों के इस संघर्ष में डीसी दफ्तरों के मुलाजिम भी हिस्सा लेंगे।

धरने के कारण रूट डायवर्ट होगा

शहर में पांच जगह पर किसानों का धरना सुबह से ही जारी रहेगा। धरना शुरू होने से पहले पुलिस ट्रैफिक को गोल्डन गेट से पहले बाईपास से डायवर्ट कर देगी। इसके बाद छेहरटा चौक पर धरना रहेगा। छेहरटा, नारायणगढ़ और पुतलीघर से शहर के भीतर जा सकते हैं। इसके बाद किसानों का धरना भंडारी पुल पर रहेगा।

ये हैं प्रदर्शन स्थल

-शहर : गोल्डन गेट, छेहरटा चौंक, भंडारी पुल, फतेहगढ़ चूडियां रोड़, अल्फा माल के बाहर और पुतलीघर चौक।

-ग्रामीण : इलाकों में मेहता चौक, टांगरा, टोल प्लाजा मानावाला, टोल प्लाजा कत्थूंनगल, जंडियाला गुरु, अटारी चौक, खासा, ब्यास, जीटी रोड रइया, अजनाला चौक, चौगांवां, नवां पिड, मजीठा, चविंडा देवी, झब्बाल रोड।

chat bot
आपका साथी