Punjab Air Travel Alert: मुंबई व जयपुर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 30 अप्रैल तक फ्लाइट रद

Punjab Air Travel Alert यात्रियों की भारी किल्लत झेल रही आदमपुर-मुंबई और आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट को आखिरकार 30 अप्रैल तक रद कर दिया गया है। दोनों फ्लाइट्स का संचालन बीती 28 मार्च को शुरू किया गया था।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:13 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:13 AM (IST)
Punjab Air Travel Alert: मुंबई व जयपुर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 30 अप्रैल तक फ्लाइट रद
आदमपुर-मुंबई और आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट को आखिरकार 30 अप्रैल तक रद कर दिया गया है।

जालंधर, मनुपाल शर्मा। यात्रियों की भारी किल्लत झेल रही आदमपुर-मुंबई और आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट को आखिरकार 30 अप्रैल तक रद कर दिया गया है। दोनों फ्लाइट्स का संचालन बीती 28 मार्च को शुरू किया गया था, जिसके बाद उक्त दोनों फ्लाइट 10 से ज्यादा बार रद की जा चुकी थी। दैनिक जागरण की तरफ से जयपुर की फ्लाइट में यात्रियों की बेहद कम संख्या को देखते हुए इसके संचालन पर पहले ही संशय जताया गया था।

यह भी पढ़ेंः- Jallianwala Bagh Massacre: 'जलियांवाला बाग' पुस्तक में नए पहलू, गद्दार था हंसराज, उसी ने लोगों को रोके रखा था

सोमवार को ही आदमपुर-मुंबई और आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट का संचालन तीन दिन के अंतराल के बाद किया गया था। फ्लाइट शुक्रवार, शनिवार व रविवार को रद रखी गई थी। सोमवार को जालंधर से 19 यात्री जयपुर के लिए रवाना हुए थे और जयपुर से 9 यात्री आदमपुर पहुंचे थे। हालांकि मुंबई आदमपुर सेक्टर फ्लाइट में यात्रियों की संख्या सोमवार को संतोषजनक रही थी। लगभग 50 यात्री मुंबई से आदमपुर पहुंचे थे और 36 यात्रियों ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

यह भी पढ़ेंः-  पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरण, मिलकर नई पार्टी बनाएंगे ढींडसा व ब्रह्मपुरा

एक अनुमान के मुताबिक किसी भी फ्लाइट का खर्च निकालने के लिए उसमें न्यूनतम 70 फीसद यात्रियों का होना बेहद जरूरी है। मुंबई आदमपुर एवं आदमपुर जयपुर सेक्टर में स्पाइसजेट की तरफ से 78 सीटों वाले विमान का संचालन किया जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट पूर्व की भांति रोजाना संचालित की जाती रहेगी। फ्लाइट बाद दोपहर 3:40 पर दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरेगी और 3:45 बजे आदमपुर में लैंड करेगी। आदमपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट के उड़ान भरने का समय शाम 5:05 ही रहेगा।

यह भी पढ़ेंः-  जालंधर में घर में ही सेफ नहीं बच्चियां, लगातार सामने आ रहे हैं आदमपुर दुष्कर्म जैसे मामले

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी