24 को बस स्टैंड दो घंटे रहेगा बंद, मांगों को लेकर लगाया जाएगा धरना

लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कस यूनियन 24 सितंबर को दो घंटे बस स्टैंड बंद करने जा रही है। यूनियन की बुधवार राज्य स्तरीय बैठक में सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तैयार की गई है। रणनीति में गेट रैली तीन दिवसीय हड़ताल व धरना शामिल है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:30 AM (IST)
24 को बस स्टैंड दो घंटे रहेगा बंद, मांगों को लेकर लगाया जाएगा धरना
24 को बस स्टैंड दो घंटे रहेगा बंद, मांगों को लेकर लगाया जाएगा धरना

जागरण संवाददाता, जालंधर : लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कस यूनियन 24 सितंबर को दो घंटे बस स्टैंड बंद करने जा रही है। यूनियन की बुधवार राज्य स्तरीय बैठक में सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति तैयार की गई है। रणनीति में गेट रैली, तीन दिवसीय हड़ताल व धरना शामिल है।

यूनियन के संरक्षक कमल कुमार, उप-चेयरमैन बलविदर सिंह ठाठ, प्रधान रेशम सिंह, सचिव बलजीत सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह पन्नू व हरकेश विक्की ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने कर्मचारियों की मांगों को मान लिया था। नए बने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से मांगों को नहीं मानकर टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के साथ हुई बैठक में यह मांगे तीस प्रतिशत तनख्वाह में बढ़ोतरी, हर वर्ष पांच प्रतिशत बढ़ोतरी, कर्मचारियों को बहाल करने के फैसले पर सहमति हुई थी। नए मुख्यमंत्री से मांग है कि इन फैसले को तुरंत लागू किया जाए मांगों संबंधित कोई नतीजा नहीं निकला तो कर्मचारी अनिश्चित हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रेस सचिव शिव कुमार, सुखदेव सिंह, राज कुमार, चानण सिंह, अवतार सिंह, कुलवंत सिंह, अमरीक सिंह, बाज सिंह उपस्थित थे।

विरोध की इस तरह बनाई रणनीति

कोषाध्यक्ष बलजिदर सिंह, सजोर सिंह, मीत प्रधान जोध सिंह, प्रदीप कुमार, सतनाम सिंह, राजवंत सिंह ने कहा कि मांगों को नजरअंदाज किया है तो यूनियन की ओर से सख्त फैसले लिए गए है। 24 सितंबर को राज्य के बस स्टैंड दो घंटे बंद, 27 को धरना, 6 अक्तूबर को गेट रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार मांगों को नजरअंदाज करती है तो 11 से 13 अक्तूबर तीन दिवसीय हड़ताल के साथ-साथ नए मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया जाएगा। रोष रैली निकाली जाएगी।

chat bot
आपका साथी