जालंधर में नरक जैसी बनी स्थिति के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

क्षेत्र में समस्याओं को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। जालंधर भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा पार्षद व प्रदेश लोकल बॉडी सेल के सह संयोजक व पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी ने शहर के हर वार्ड में जाकर जनता की लंबित समस्याओं जाना। इकहरी पुली कोट किशन चंद और आसपास के इलाकों में पिछले लगभग दो महीनों से खड़े पानी को लेकर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:52 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:52 PM (IST)
जालंधर में नरक जैसी बनी स्थिति के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
जालंधर में नरक जैसी बनी स्थिति के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जालंधर : क्षेत्र में समस्याओं को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। जालंधर भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा, पार्षद व प्रदेश लोकल बॉडी सेल के सह संयोजक व पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी ने शहर के हर वार्ड में जाकर जनता की लंबित समस्याओं जाना। इकहरी पुली, कोट किशन चंद और आसपास के इलाकों में पिछले लगभग दो महीनों से खड़े पानी को लेकर रोष प्रदर्शन किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि जालंधर के मेयर, कमिश्नर, विधायक व पार्षद लोगों की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उन्हें समय-समय पर उनके द्वारा जनता को दी गई परेशानियों के बारे में उन्हें चेताता रहेगा। अश्विनी भंडारी ने कहा कि पंजाब लोकल लोकल बाडी सेल और जिला लोकल बाडी सेल लोगों की समस्याओं को सरकार के बहरे कानों तक पहुंचाने के लिए अपनी आवाज जोर शोर से बुलंद करता रहेगा। इस अवसर पर उनका साथ देने के लिए मंडल प्रधान कुलवंत शर्मा, गुरचरण कपूर, राजेश नोना, रॉक्सी उप्पल, भानु शर्मा, मोहित शर्मा, कुलवंत सिंह भाटिया आदि उपस्थित थे।

----------------------

chat bot
आपका साथी