शाहकोट में दुकानें खुलवाने के लिए किया रोष मार्च
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला सचिव गुरमेल सिंह रेडमा शहीद संदीप कुमार जोन के अध्यक्ष निर्मल ढंडोवाल के साझे नेतृत्व में संयुक्त मोर्चे की काल पर सरकार की धक्के शाही के खिलाफ दुकानें खुलवाने के लिए सांझे तौर पर रोष मार्च किया गया।
संवाद सूत्र, शाहकोट : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के जिला सचिव गुरमेल सिंह रेडमा , शहीद संदीप कुमार जोन के अध्यक्ष निर्मल ढंडोवाल के साझे नेतृत्व में संयुक्त मोर्चे की काल पर सरकार की धक्के शाही के खिलाफ दुकानें खुलवाने के लिए सांझे तौर पर रोष मार्च किया गया। रोष मार्च को विभिन्न संगठनों के नेताओं ने संबोधित किया और पंजाब सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। उन्होंने लोगों को बेफिक्र होकर दुकानें खोलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके किसान संघर्ष कमेटी कोर्ट बुड्ढा शाहकोट ब्लाक के अध्यक्ष रणचेत सिंह कोटली गाजरां और बीबी गुरबख्श कौर सादिकपुर ने भी अपने जत्थे सहित मार्च में हिस्सा बने।
इस मौके पर स्वर्ण सिंह सादिकपुर, प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह कोटली गाजरां, उपसचिव लवप्रीत सिंह कोटली गाजरा, सुखवंत सिंह गोविद नगर, सीनियर उपाध्यक्ष हरजिदर सिंह नंगल अंबीयां, सचिव जरनैल सिंह रामे, खजांची लखबीर सिंह सिधड़, उपाध्यक्ष शेर सिंह रामे, मेजर सिंह जाफरवाल, हरदीप सिंह हेरा, जम्मू सैदपुर, बलजिदर सिंह राजेवाल, जसवीर सिंह शीरु, राजा चड्ढा, गुरदेव सिंह देबी ढंडोवाल, गुरमुख सिंह खोसा, परमजीत सिंह कोटला सूरजमल, सुखपाल सिंह रौंता, भगवंत सिंह कन्नीयां, दलबीर सिंह कोटली गाजरां, कुलविदर सिंह, सुखविदर सिंह मीरपुर, सरबजीत सिंह हैप्पी, इंद्रजीत सिंह ढंडोवाल, पप्पू, गुरमुख सिंह, सरबजीत सिंह, कुलजीत सिंह, जसवंत सिंह औदलपुर, लखबीर सिंह पत्तमा, संतोख सिंह इनोवाल, हनी ढंड तथा और भी दुकानदार तथा आढ़तियों ने सहयोग दिया। किसान जत्थे बंदियों की ओर से रोष मार्च दौरान मॉडल पुलिस स्टेशन शाहकोट के आगे पहुंचकर जहां केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं उन्होंने सरकार का पुतला भी फूंका।