पूर्व मेयर ने नगर निगम के खिलाफ खोला माेर्चा, महिलाआें को साथ लेकर की नारेबाजी
पूर्व मेयर ने नगर निगम के इंस्पेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मेयर ने महिलाओं को साथ लेकर नारेबाजी की व इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की।
जालंधर, जेएनएन। पूर्व मेयर सुरेश सहगल और निगम इंस्पेक्टर दिनेश जोशी के बीच चल रहे विवाद के दौरान उस समय नया मोड़ आ गया, जब पूर्व मेयर ने निगम इंस्पेक्टर दिनेश जोशी की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चा खोल किया। उन्होंने सैकड़ों महिलाओं के साथ शहीद भगत सिंह चौक पर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और दिनेश जोशी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस अवसर पर जन जागृति मंच के चेयरमैन किशनलाल शर्मा, पूर्व पार्षद सुमन सहगल, मंच के प्रधान परमजीत सिंह, उपप्रधान अशोक सरीन, जसवीर बग्गा ने रजनी शर्मा को तलवार देकर सम्मानित किया और उनको झांसी की रानी कहा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह रजनी ने निगम के भ्रष्ट इंस्पेक्टर का विरोध किया, जिस तरह से उन्होंने बहादुरी दिखाई, उससे हर किसी को भ्रष्टाचार के खिलाफ लडऩे की ताकत मिलेगी। रजनी शर्मा ने कहा बेवजह तंग परेशान करने, रिश्वत लेने और बदसूलकी करने वाले निगम अधिकारी को तुरंत पुलिस गिरफ्तार करे। वह सभी जल्द ही विजिलेंस में भी इस मामले की शिकायत करेंगे।
इस मौके पर पूर्व मेयर सुरेश सहगल को पटका देकर सम्मानित किया गया और संघर्ष में साथ देने का वायदा किया गया। इस दौरान सुमन सहगल, किरन सहगल, उर्मिला बेरी, प्रोमिला चोपड़ा, रीटा कुमारी, नंदा कपूर, ममता, बबली शर्मा, कांता रानी, सरोज बाला, सीमा रानी, प्रवीण कुमारी, उषा रानी, रेनू शर्मा, तृप्ता रानी, अनु शर्मा, मधु शर्मा, सुनीता रानी, पिंकी, अनीता देवी, निर्मला देवी, कैलाश सहगल, रमेश सोनी, संदीप तोमर, अश्वनी अटवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।