विधायक के दफ्तर में गोली चलाने वाले प्रापर्टी डीलर के हथियार का लाइसेंस होगा रद

कोट किशन चंद में हुए विवाद के बाद विधायक बावा हैनरी के दफ्तर में गोली चलाने वाले आरोपित को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 07:55 PM (IST)
विधायक के दफ्तर में गोली चलाने वाले प्रापर्टी डीलर के हथियार का लाइसेंस होगा रद
विधायक के दफ्तर में गोली चलाने वाले प्रापर्टी डीलर के हथियार का लाइसेंस होगा रद

संवाद सहयोगी, जालंधर

कोट किशन चंद में हुए विवाद के बाद पूर्व मंत्री अवतार हैनरी व विधायक बावा हैनरी के दफ्तर में समझौते के दौरान मोंटू नाम के बाडी बिल्डर को गोली मारने वाले प्रापर्टी डीलर पुनीत ज्योति को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। एसीपी सुखजिदर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पुनीत का लाइसेंस बरामद करवाया जाएगा। उसकी पिस्टल तो पुलिस ने जब्त कर लिया है और अब लाइसेंस भी रद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली चलने का मामला सिर्फ बीती रात मोहल्ले में गाड़ी तोड़े जाने के विवाद की रंजिश के चलते ही हुआ है। पुलिस की पूछताछ में पुनीत ने कहा कि जब समझौता हो रहा था तो मोंटू उससे विवाद करने लगा। उसने हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे बचाव में गोली चलानी पड़ी।

शनिवार को कोट किशनचंद में हुए विवाद के बाद पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर में समझौता करवाने के लिए पहुंचे एक पक्ष के पुनीत ज्योति ने मोंटू पर गोली चला दी थी। गोली मोंटू की कमर में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुनीत को वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने काबू कर लिया। पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने बताया था कि वह घटना के समय दफ्तर में नहीं थे। उनको फोन आया था कि दो पार्टियों में झगड़ा हुआ है और वो उनके पास आकर समझौता करना चाहते हैं। शाम को दोनों पक्षों ने आना था, लेकिन वो घर से लेट हो गए। अभी दफ्तर के लिए निकलने लगे थे कि पता चला कि किसी ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी कार्रवाई बनती होगी, वो करेगी।

chat bot
आपका साथी