भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत

भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को शाम 430 बजे महर्षि वाल्मीकि वेलफेयर मिशन मंडी मोहल्ला और वाल्मीकि ब्रह्ममंडल ऋषि नगर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:43 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत

दीपक कुमार, करतारपुर : भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को शाम 4:30 बजे महर्षि वाल्मीकि वेलफेयर मिशन मंडी मोहल्ला और वाल्मीकि ब्रह्ममंडल ऋषि नगर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। करतारपुर वासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। भगवान वाल्मीकि मंदिर मंडी मोहल्ले में शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक सुरिदर चौधरी ने रिबन काटकर किया। उनके साथ प्रधान प्रिस अरोड़ा, प्रधान वेद प्रकाश, चेयरमैन राजू अरोड़ा, पार्षद ओंकार सिंह, गुरदीप सिंह मिंटू, पार्षद अशोक, चेयरमैन नितिन अग्रवाल, पार्षद शामसुंदर पाल, पार्षद राजविदर कौर, पार्षद तेजपाल सिंह तेजी, मयंक गुप्ता, पार्षद सुनीता रानी, ट्रस्टी कुलविदर कौर व सेक्रेटरी हरिपाल मौजूद थे।

महर्षि वाल्मीकि वेलफेयर मिशन मंडी मोहल्ला के प्रधान अश्विनी कुमार, जसविदर निक्कू, हीरालाल खोसला, विपिन थापर, रमेश नाहर, शम्मी नाहर व टीम द्वारा विधायक सुरिदर चौधरी एवं गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह एवं सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा फर्नीचर बाजार पहुंची तो वाल्मीकि ब्रह्ममंडल ऋषि नगर ने शोभायात्रा का स्वागत किया। बसपा के एडवोकेट बलविदर कुमार, आम आदमी पार्टी के बलकार सिंह, विधायक सुरिदर चौधरी को सम्मानित किया गया। इस दौरान गायक कुमार सोनू, दीपक सहोता ने भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान किया। रेलवे रोड पर नीलकंठ सेवा दल ने मिठाई का लंगर लगाया। इसका शुभारंभ प्रदेश सेक्रेटरी कमलजीत ओहरी ने रिबन काटकर किया। नीलकंठ के पदाधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि वेलफेयर मिशन के प्रधान अश्वनी कुमार व विधायक सुरेंद्र सिंह चौधरी को भी सम्मानित किया। शोभायात्रा करतारपुर के विभिन्न बाजारों से होती हुई देर शाम मंदिर परिसर में पहुंची।

इस अवसर पर डीएसपी सुखपाल सिंह, एसएचओ राजीव कुमार, प्रधान सेवा सिंह, जत्थेदार रणजीत सिंह काहलों, प्रधान अश्विनी कुमार, प्रधान बलवीर सोंधी, ट्रस्टी हीरालाल खोसला, सुमेश सोंधी, विपन थापर, रमेश नाहर, रतन लाल, काली चरण, हरबंस कौर ट्रस्टी, अरविद डिडा, शाम लाल, सचिन, तेजिदर राजा, विजय ठाकुर, भारत शर्मा हेमू, पार्षद सुरेंद्र पाल, लालचंद लाली, रवि खोसला, रोकी खोसला, सचिन भट्टी, पवन भट्टी, रमेश थापर, अजय खोसला के अलावा सरबजीत बाबा, अशोक मट्टू, मास्टर अमरीक सिंह, बनमाली कांत शर्मा, नीरज अरोड़ा, शेर सिंह नंदरा, हरविदर रिकू, सुरेंद्र छाबड़ा ,संदीप सिंह, मुकेश कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी