ईद मिलाद उन नबी पर निकाली शोभायात्रा

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहिब के जन्मदिवस पर आयोजित ईद मिलाद उन नबी को लेकर शोभायात्रा का आयोजन मंगलवार को हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:55 PM (IST)
ईद मिलाद उन नबी पर निकाली शोभायात्रा
ईद मिलाद उन नबी पर निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, जालंधर : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहिब के जन्मदिवस पर आयोजित ईद मिलाद उन नबी को लेकर शोभायात्रा का आयोजन मंगलवार को हुआ। अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश सदस्य नासिर सलमानी की अध्यक्षता में निकाली गई शोभायात्रा में विधायक सुशील रिकू मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इससे पूर्व देश में अमन तथा भाईचारे की मजबूती को लेकर दुआ मांगी गई।

इसके उपरांत बस्ती दानिशमंदा ग्राउंड से शोभायात्रा का विधिवत आगाज किया गया। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं ने लंगर लगाकर तथा पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सुशील रिकू ने कहा कि पर्व तथा त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं, जिसे हर धर्म तथा समुदाय के लोगों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। नासिर सलमानी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहिब का जन्म दिवस ईद मिलाद उन नबी के रूप में मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहिब ने इंसानियत के धर्म का पालन करते हुए मानवता की सेवा करने को प्रेरित किया था। इसके साथ ही उन्होंने गरीब तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने के लिए सभी को आने आगे आने का आह्वान किया था। जिसे मुस्लिम समाज ने अपनाया है। इस अवसर पर शहजाद सलमानी, मुजम्मिल सलमानी, अफाक आलम, मोहम्मद हसीन सलमानी व सलमान सलमानी सहित मुस्लिम भाईचारे के लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी