कपूरथला माडर्न जेल में कैदी ने की आत्महत्या करने कोशिश, मामला दर्ज

कपूरथला जेल में कैदी चत्तड़ सिंह निवासी मेंदीपुर जिला तरनतारन अलग-अलग मामलों में सजा काट रहा है। दो मई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बैरक के कमरे में गले में परना डाल कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:53 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:53 AM (IST)
कपूरथला माडर्न जेल में कैदी ने की आत्महत्या करने कोशिश, मामला दर्ज
माडर्न जेल में बंद कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

कपूरथला, जेएनएन। थेह कांजला पर स्थित माडर्न जेल में बंद कैदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जेल प्रशासन की शिकायत पर  थाना कोतवाली की पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। माडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि कैदी चत्तड़ सिंह निवासी मेंदीपुर जिला तरनतारन अलग-अलग मामलों में सजा काट रहा है। दो मई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने बैरक के कमरे में गले में परना डाल कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। सीआरपी के जवान व वार्डर गुरप्रगट सिंह ने मौके पर पहुंचकर कैदी को आत्मह्त्या करने से रोका व जेल अस्पताल में दाखिल करवाया।

पैरोल की छुट्टी के दौरान कैदी फरार

कपूरथला : केंद्रीय जेल में नशा तस्करी के मामले में सजा काट रहा एक कैदी पैरोल की छुट्टी के दौरान फरार हो गया। आरोपित के खिलाफ थाना सिटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। कैदी लुंबा उर्फ कैंची निवासी मोहल्ला संतपुरा थाना सिटी जेल में नशा तस्करी के मामले में सजा काट रहा था। उसे तीन मार्च 2021 को छह सप्ताह के लिए पैरोल पर रिहा किया गया था। 15 अप्रैल 2021 को केंद्रीय जेल गुरदासपुर में हाजिर होना था लेकिन वह जेल में नहीं पहुंचा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी