शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट किए

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर महितपुर में शनिवार को शहीद की मूर्ति पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:38 PM (IST)
शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट किए
शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट किए

संवाद सहयोगी, महितपुर : शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर महितपुर में शनिवार को शहीद ऊधम सिंह यादगार कमेटी ने श्रद्धा के फूल भेंट किए। कमेटी के प्रधान महिदरपाल सिंह टुरना ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग के खूनी साके का बदला लंदन में जाकर जनरल एडवायर से लिया था। उस कुर्बानी को हमें हमेशा याद रखना चाहिए।

इस दौरान कमेटी ने फैसला लिया कि 26 दिसंबर को महितपुर में शहीद ऊधम सिंह का यादगारी बुत लगाया जाएगा व उनकी याद में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इस मौके पर रशपाल सिंह धंजू, सिमरजीत सिंह लाली, साधू सिंह मरोक, हरभजन सिंह, लाडी मरोक, कुलदीप सिंह, परमजीत सरपंच, किरपाल सिंह, हरबंस सिंह, जसवंत सिंह महिसमपुर, गुरनाम महिसमपुरी, हरदेव सिंह नंबरदार, गुरभेज सिंह आदि मौजूद थे।

जालंधर में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर शनिवार को समारोह शहीद ऊधम सिंह नगर पार्क में हुआ। यहां विभिन्न संस्थाओं ने शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शिरोमणि अकाली दल पीएसी सदस्य तथा पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शहीदों की बदौलत ही देश को आजादी मिली है। उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके उपरांत शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर सभी ने पुष्पमालाएं अर्पित कीं। इस अवसर पर गुरदेव सिंह भाटिया, रजवंत सिंह, नेशनल वेटलिफ्टिग चैंपियन सचिन ढल्ल, गुरुदर्शन लाल, जयदीप सिंह, बलदेव सिंह, जतिदर पाल सिंह, अमृतपाल सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह ओबराय, परविदर सिंह, महिदर पाल, अमित सहगल, सलिल घई, रमणीक सिंह, नितिन खोसला, अश्विनी कुमार, मनजोत सिंह, सुरजीत सिंह, राजू, सुखदेव कुमार, करण सहगल, जसकरण सिंह व अमृत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी