Jalandhar Weather Update : जालंधर में सप्ताह के अंत में चलेगी प्री-मानसून की फुहार, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

जालंधर में सप्ताह के अंत में मानसून की फुहार लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े से राहत दे सकती है। इस दौरान तापमान में तो निश्चित रूप से गिरावट होगी ही साथ ही लोगों को गर्मी के प्रकोप से काफी हद तक राहत भी मिल जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 06:53 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 06:53 AM (IST)
Jalandhar Weather Update : जालंधर में सप्ताह के अंत में चलेगी प्री-मानसून की फुहार, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
जालंधर में सप्ताह के अंत में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में पिछले कई दिनों से लू तथा भीषण गर्मी से दो-चार हो रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सप्ताह के अंत में मानसून की फुहार लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े से राहत दे सकती है। इस दौरान तापमान में तो निश्चित रूप से गिरावट होगी ही, साथ ही लोगों को गर्मी के प्रकोप से काफी हद तक राहत भी मिल जाएगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। हालांकि, आगामी 24 घंटे लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना ही पड़ेगा। इस दौरान दोपहर के समय तल्ख धूप लोगों को परेशान करेगी।

दरअसल, पिछले कई दिनों से तल्ख धूप खिली रहने से आसमान में इजाफा हो रहा है। साथ ही लू के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।आलम यह है कि लोग कोरोना महामारी से कम तथा गर्मी के प्रकोप से अधिक डरने लगे हैं। जिसके चलते दोपहर के समय शहर के बाजार सुने हो रहे हैं जाते हैं। उधर, बुधवार को दिनभर अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को सुबह तथा रात के समय भी गर्मी से दो चार होना पड़ा। वहीं आने वाले 24 घंटे भी मौसम यथावत रहने की संभावना प्रबल है। लिहाजा, सप्ताह का अंत लोगों के लिए राहत भरा रहेगा।

यह भी पढ़ें- सरकार ने एक महीने का समय मांगा, सफाई सेवकों ने हड़ताल टाली

जालंधर। ठेके पर भर्ती का विरोध कर रही यूनियनों को लोकल बाडी डायरेक्टर ने आश्वासन दिया है कि मांगों को 10 अगस्त तक हल कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ में लोकल बाडी डायरेक्टर पुनीत गोयल और नगर निगम की पंजाब की निगम यूनियनों की मीटिंग में ठेकेदारी प्रथा, पेंशन बहाली समेत कई मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई है। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सरकार ने एक महीने का समय मांगा है। 8 जुलाई से पंजाब भर में कूड़ा लिफ्टिंग और सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी थी। हड़ताल को एक महीने के लिए टाला जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गौर करेगी और दर्जा चार मुलाजिमों, सफाई सेवकों, सीवरमैन, ड्राइवरों के हक में फैसला आएगा।

chat bot
आपका साथी