कमेटी ने किसान आंदोलन की सफलता के लिए की अरदास

सिख तालमेल कमेटी ने किसान आंदोलन की सफलता को लेकर अरदास की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM (IST)
कमेटी ने किसान आंदोलन की सफलता के लिए की अरदास
कमेटी ने किसान आंदोलन की सफलता के लिए की अरदास

जागरण संवाददाता, जालंधर : सिख तालमेल कमेटी ने किसान आंदोलन की सफलता को लेकर अरदास की। इस क्रम में संस्था के सदस्यों के साथ-साथ जिलेभर से सिख संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इससे पूर्व कमेटी के सदस्य जत्थे के रूप में जीटी रोड से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए गुरु नानक मिशन चौक में पहुंचे। यहां सभी ने अरदास करते हुए इस आंदोलन में किसानों को सफलता मिलने की अरदास की। कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू तथा, गुरविदंर सिंह सिद्धू, हरप्रीत सिंह सोनू तथा विक्की खालसा ने कहा कि किसान पिछले लंबे अर्से से मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे है बावजूद इसके इंसाफ नहीं मिल रहा है। इस मौके रविंदर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह सोनू, विक्की खालसा, अमनदीप सिंह बग्गा, हरप्रीत सिंह रोबिन, कुलदीप सिंह विरदी, गुरदीप सिंह लक्की, जतिदर सिंह कोहली, सर्बजीत सिंह कालड़ा, गुरजीत सिंह सतनामियां, अभिषेक सिंह प्यारा, बलविदंर सिंह, जसप्रीत सिंह भाटिया व वरिदंर सिंह बिद्रा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी