पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर की अरदास

कोरोना पाजिटिव चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सिख तालमेल कमेटी ने मंगलवार को अरदास की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 07:46 PM (IST)
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर की अरदास
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर की अरदास

जागरण संवाददाता, जालंधर : कोरोना पाजिटिव चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सिख तालमेल कमेटी ने मंगलवार को अरदास की। संस्था के कार्यालय में कमेटी सदस्यों ने श्री चौपाई साहिब का पाठ करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के कुशल होने को लेकर सामूहिक रूप से अरदास की। इस दौरान कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, सतपाल सिंह सिद्धकी व हरजोत सिंह लक्की ने कहा कि मनमोहन सिंह की योग्यता को समूचा संसार मानता है। जात-पात व धर्म से ऊपर उठकर मनमोहन सिंह ने देश के विकास की बात की थी। इसके लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर देश की आर्थिक स्थिति को कभी भी डगमगाने नहीं दिया। इस मौके बलदेव सिंह गतका मास्टर, जितेंद्र पाल सिंह मझैल, विक्की खालसा, सनी राठौर, गुरजीत सिंह सतनामियां, हरप्रीत सिंह रोबिन, हरप्रीत सिंह सोनू, गुरविदर सिंह सिद्धू, गुरविदर सिंह नागी, प्रभजोत सिंह खालसा, सनी ओबराय, मनमिदर सिंह, गुरदीप सिंह लक्की, लखबीर सिंह लक्की, रविदर पाल सिंह बबलू व अमनदीप सिंह बग्गा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी