हड़ताल का हिस्सा बने कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

पहले पीएसईबी ज्वाइंट फोरम व पावरकाम मैनेजमेंट के बीच चल रहे संघर्ष पर अभी विराम ही लगा था कि अब कौंसिल आफ जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर जा चुके है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 08:05 PM (IST)
हड़ताल का हिस्सा बने कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन
हड़ताल का हिस्सा बने कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन

जागरण संवाददाता, जालंधर : पहले पीएसईबी ज्वाइंट फोरम व पावरकाम मैनेजमेंट के बीच चल रहे संघर्ष पर अभी विराम ही लगा था कि अब कौंसिल आफ जूनियर इंजीनियर हड़ताल पर जा चुके है। सर्किल स्तर पर धरना-प्रदर्शन पटियाला हेड आफिस के बाहर किया जा रहा है। कौंसिल के सदस्य सर्किल वाइज हेड आफिस के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं। जेई के हड़ताल पर होने की वजह से मंगलवार को 24 घंटे के लिए फोन बंद रखे। फोन बंद रहने से उपभोक्ताओं का परेशानी का सामना करना पड़ा। जालंधर सर्किल के पांच डिवीजनों के 150 के करीब जेई हड़ताल पर हैं। पावरकाम मैनेजमेंट व कौंसिल की लड़ाई में आम उपभोक्ता पिस रहा है। कौंसिल वेतन बढ़ोतरी (पे बैंड) की मांग को लेकर हड़ताल पर है। जेई हड़ताल व फोन बंद रखने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले ज्वाइंट फोरम के सदस्य हड़ताल पर होने की वजह से उपभोक्ता को कैश काउंटर पर बिल करवाना मुश्किल हो रहा था।

-----

पावरकाम मैनेजमेंट हुआ सख्त

कौंसिल सदस्यों के भूख हड़ताल पर होने की वजह से पावरकाम मैनेजमेंट ने सख्त कदम उठाया है। मैनेजमेंट ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि जेई को छुट्टी सिर्फ मेडिकल आधार पर दी जाए। अगर कोई अधिकारी, जेई या कर्मचारी हड़ताल का हिस्सा है, ड्यूटी में गैर हाजिर है, उसकी गैर हाजिरी लगाई जाए। काम नहीं, तनख्वाह नही के सिद्धांत के तहत गैरहाजिर होने पर तनख्वाह जारी न की जाए। इन अधिकारियों व कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए।

-------

मंगलवार को नहीं लगे नए मीटर

जेई के हड़ताल पर होने की वजह से मंगलवार को नए मीटर नहीं लग पाए हैं। न ही पुराने मीटर को उतारा गया है। पांच डिवीजन की बात करें तो रोजाना हर उपभोक्ता ने नए मीटर लगाने को लेकर अप्लाई किया होता है। अब हड़ताल के चलते मीटर लगाने का काम ठप हो गया है। उपभोक्ता को अब हड़ताल खत्म होने की इंतजार करना होगा। हर माह की बात करें तो 1500 से 2000 के बीच नए मीटर लगाए जाते हैं। 800 से 1000 मीटर बदले भी जाते हैं। अब वह काम रुक गया है जिसका खामियाजा उपभोक्ता को भुगतना होगा।

------

ग्रिड सब स्टेशन यूनियन ने प्रबंधन व सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, जालंधर: लंबित मांग को लेकर ग्रिड सब-स्टेशन इंप्लाइज यूनियन ने देश भगत यादगार हाल में एकत्रित होकर पावरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि पे बैंड (पे ग्रेड) को बढ़ाया जाए। प्रमोशन को बहाल किया जाए। यूनियन सदस्य सीएच चौहान ने कहा कि मैनेजमेंट व सरकार ने मांगों को नजरअंदाज किया तो संघर्ष जारी रहेगा। रोष प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से सब स्टेशन से काम करने वाले टेक्निकल स्टाफ पहुंचा था। सदस्यों का कहना है कि असिस्टेंट लाइनमैन की तर्ज पर पे ग्रेड बढ़ाया जाए।

chat bot
आपका साथी