पावरकाम के कर्मचारी मांगों को लेकर 26 तक हड़ताल पर

संवाद सहयोगी करतारपुर ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर पावरकाम मंडल के समूह स्टाफ ने सुरजीत सिंह वालिया के नेतृत्व में डिवीजन कार्यालय के गेट के आगे बैठकर पावरकाम मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 06:16 PM (IST)
पावरकाम के कर्मचारी मांगों को लेकर 26 तक हड़ताल पर
पावरकाम के कर्मचारी मांगों को लेकर 26 तक हड़ताल पर

संवाद सहयोगी, करतारपुर : ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर पावरकाम मंडल के समूह स्टाफ ने सुरजीत सिंह वालिया के नेतृत्व में डिवीजन कार्यालय के गेट के आगे बैठकर पावरकाम मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जमकर रोष प्रदर्शन किया जिसके चलते कार्यालय में कोई भी कार्य नहीं होने के कारण उपभोक्ता बेहद परेशान रहे। रोष प्रदर्शन में जसविदर सिंह एएएफ, प्रधान गुरनाम सिंह, सरूप सिंह राणा, लखबीर सिंह, सुभाष कुमार विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर सुरजीत सिंह वालिया, मनजिदर सिंह एएई, वरिदर कुमार अकाउंटेंट, रतन लाल जेई, मनिदर सिंह, विवेक कुमार विरदी, बिक्रमजीत सिंह, बलजीत सिंह जेई, तीर्थ कुमार, नरेश कुमार, दमन लाल, वरिदर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी