Jalandhar Power Cut Alert! जालंधर में पावरकट से हुई दिन की शुरूआत, लगातार चौथे दिन अघोषित बिजली कट से लोग परेशान

Jalandhar Power Cutt Alert जालंधर में मंगलवार को भी लोगों को पावर कट का सामना करना पड़ा। सुबह 8 बजे से पावर कट लग चुका है जोकि 10 बजे तक होगा। उसके बाद 1130 बजे दूसरा पावर कट लगने की उम्मीद है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 09:26 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 09:26 AM (IST)
Jalandhar Power Cut Alert! जालंधर में पावरकट से हुई दिन की शुरूआत, लगातार चौथे दिन अघोषित बिजली कट से लोग परेशान
Jalandhar Power Cutt Alert जालंधर में सुबह 8 बजे से ही बिजली सप्लाई ठप हो गई।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Power Cutt Alert जालंधर में मंगलवार को भी लोगों को पावर कट का सामना करना पड़ा। सुबह 8 बजे से पावर कट लग चुका है जोकि 10 बजे तक होगा। उसके बाद 11:30 बजे दूसरा पावर कट लगने की उम्मीद है। लगातार चौथे दिन बिजली कट लगने से लोग परेशा हो रहे हैं। वहीं सोमवार को भी सात घंटे तक लाइट गुल रही। रात को भी कट ने लोगों की नींद उड़ा दी। उधर, रोजाना बढ़ते कट से उपभोक्ता के साथ-साथ उद्यमी भी चिंतित है। फिलहाल इंडस्ट्रीयल एरिया को पावरकट से दूर रखा गया है लेकिन मिक्स जोन में पावरकट लगने से इंडस्ट्री का कारोबार नहीं हो रहा है।

जालंधर में रबड़ इंडस्ट्री में 80 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हो रहा है। बस्ती शेख, बस्ती गुजां, अमन नगर, हरगोबिंद नगर मिक्स जोन में आती है। इन इलाकों में कट के कारण उद्योगपति परेशान होते रहे। रबड़ फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान नीरज अरोड़ा व महासविच किपल पुंछी ने कहा कि पावरकट से रबड़ इंडस्ट्री का सौ प्रतिशत कारोबार प्रभावित हो रहा है। जब बायलर गर्म होता है। पावरकट लग जाता है। बायलर गर्म होने पर एक घंटे का समय लग जाता है। सोमवार को भी पावरकाम के पास 8500 शिकायतें पहुंची।

वहीं बीते दिन बिजली संकट को लेकर किसानों ने दो घंटे तक जाम लगाया था। पीएपी फ्लाईओवर के पास किसानों का धरना सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक चला। एक बजे पावरकाम के जालंधर जोन चीफ इंजीनियर जैनइंद्र दानिया किसानों के पास पहुंचे और 13 अक्टूबर तक संकट दूर करने का आश्वासन देकर धरना खत्म करवाया। दानिया ने कहा कोयले की कमी के चलते यह बिजली संकट आया है। इससे पहले सुबह नौ बजे ही हाईवे पर स्थित मैकडोनल्ड के सामने भारतीय किसान यूनियन राजेवाल सहित अन्य किसान संगठनों से जुड़े किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया था। धरने से तीन घंटे के लिए रोडवेज की बसों का परिचालन भी प्रभावित रहा। बस स्टैंड पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों को कई किलोमीटर दूर तक पैदल जाकर यात्री वाहनों को लेना पड़ा।

chat bot
आपका साथी