स्टार्म सीवर की पाइप बिछाते वाटर सप्लाई लाइन टूटी, गंदे पानी की सप्लाई पर लोग भड़के

बस्ती पीर दाद रोड पर वार्ड 75 के तहत आते कमल विहार में गंदे पानी की सप्लाई पर लोग भड़क गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:08 PM (IST)
स्टार्म सीवर की पाइप बिछाते वाटर सप्लाई लाइन टूटी, गंदे पानी की सप्लाई पर लोग भड़के
स्टार्म सीवर की पाइप बिछाते वाटर सप्लाई लाइन टूटी, गंदे पानी की सप्लाई पर लोग भड़के

जागरण संवाददाता, जालंधर : बस्ती पीर दाद रोड पर वार्ड 75 के तहत आते कमल विहार में गंदे पानी की सप्लाई पर लोग भड़क गए। लोगों ने नगर निगम और इलाका पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि बरसाती सीवरेज के लिए पाइपलाइन बिछाते समय इलाके में पानी सप्लाई देने वाली पाइपलाइन भी तोड़ दी गई। इस कारण से अब पानी के साथ मिट्टी और गंदगी भी आ रही है। लोगों ने घरों में आ रहे गंदा पानी दिखाया और कहा कि यह पानी किसी भी काम में इस्तेमाल नहीं हो सकता है। अगर इसे इस्तेमाल करेंगे तो यह बीमारियों का कारण बनेगा। इलाकावासियों ने कहा कि पिछले कुछ दिन से यह समस्या बनी हुई है और बार-बार शिकायत के बावजूद भी फाल्ट को दूर नहीं किया जा रहा है। इलाके के प्रधान परविदर वधवा, चेयरमैन मनमोहन ढल्ल, मदन लाल, परमिदर सिंह, चांद सपरा, दीपक, निपुण शर्मा, विवेक, सन्नी गुप्ता ने कहा कि लोग दूसरे इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पेयजल आपूर्ति ठीक ना हुई तो वह सड़क जाम करने को मजबूर होंगे।

chat bot
आपका साथी