निशांत चोपड़ा बने जालंधर होलसेल केमिस्ट आर्गनाइजेशन के प्रेसीडेंट, लक्ष्मीकांत चुघ वित्त सचिव

जालंधर में होलसेल केमिस्ट आर्गनाइजेशन के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से होटल न्यू कोर्ट प्रेसिडेंट में मतदान शुरू हुआ। शाम तीन बजे तक कुल 243 सदस्यों में से 238 ने वोट डाले। प्रधान पद के लिए निशांत चोपड़ा और गोपाल कृष्ण चुघ में टक्कर हुई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:49 PM (IST)
निशांत चोपड़ा बने जालंधर होलसेल केमिस्ट आर्गनाइजेशन के प्रेसीडेंट, लक्ष्मीकांत चुघ वित्त सचिव
प्रधान निशांत चोपड़ा, सचिव संजय चोपड़ा व संजीव पुरी तथा वित्त सचिव लक्ष्मीकांत की जीत पर खुशी मनाते हुए समर्थक।

जागरण संवाददाता, जालंधर। निशांत चोपड़ा जालंधर होलसेल केमिस्ट आरगेनाईजेशन के चुन लिए गए हैं। रविवार शाम को उनके नाम की विजेता के रूप में घोषणा कर दी गई। रविवार को हुए कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 243 में से 238 वोट पड़े। लक्ष्मीकांत चुघ वित्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया है। सचिव पद के संजय  चोपड़ा और संजीव पुरी को बराबर वोट मिले। चुनाव के बाद विजेता टीम में शामिल प्रधान निशांत चोपड़ा सचिव संजय चोपड़ा व संजीव पुरी तथा वित्त सचिव लक्ष्मीकांत चुघ को उनके समर्थकों ने हार पहनाकर खुशी जाहिर की।

इससे पहले सुबह होलसेल केमिस्ट आर्गनाइजेशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। दोपहर 1:15 बजे तक 50 फीसद मतदान हो चुका था। चुनाव कमेटी के सदस्य सर्वमीत आहुजा, अनिल कत्याल तथा गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सुबह 11 बजे से होटल न्यू कोर्ट प्रेसिडेंट में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव में कुल 243 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए सुबह सदस्यों में भरपूर उत्साह देखा गया। चुनाव कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मतदान केंद्र में कूपन के माध्यम से प्रवेश दिया गया। इसके अलावा अन्य किसी व्यक्ति को भी मतदान केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। पारदर्शिता के लिए मतदान प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई। मतदान 3 बजे तक चला और इसके बाद मतगणना की गई।

इनके बीच रही कांटे की टक्कर

चोपड़ा ग्रुप के प्रधान पद के उम्मीदवार निशांत चोपड़ा, सचिव पद के उम्मीदवार संजय चोपड़ा तथा सचिव पद के उम्मीदवार संदीप रतन हैं। मंगली ग्रुप की ओर से प्रधान पद के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण चुघ, सचिव पद के उम्मीदवार संजीव पुरी तथा वित्त सचिव पद के उम्मीदवार लक्ष्मीकांत चुघ हैं।

पहली बार चुनाव में लागू हुआ संविधान

होलसेल केमिस्ट आर्गनाइजेशन (डब्लयूसीओ) के चुनाव इस बार पहली बार संविधान को लागू करके कार्यकारिणी बनाई गई है। पहली ही बार वित्त सचिव का चुनाव किया गया है। 

यह भी पढ़ें - Punjab New Cabinet Ministers List: पंजाब कैबिनेट के 15 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम सहित 18 मंत्री हुए

यह भी पढ़ें - Punjab New Ministers List: ये है पंजाब का नया मंत्रिमंडल, जानें किस मंत्री का कैसा रहा राजनीतिक सफर

chat bot
आपका साथी