विधायक के करीबी पंच के घर से मिली अवैध शराब, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

खेमकरण में पंच निर्भय सिंह के घर छापामारी करके पुलिस ने अवैध शराब व लाहन बरामद की। आरोपित पंच निर्भय कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर का करीबी है। रेड के दौरान पंच निर्भय को हिरासत में नहीं लिया गया बल्कि उसके नौकर रणजीत सिंह को काबू कर लिया गया।

By Edited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:25 AM (IST)
विधायक के करीबी पंच के घर से मिली अवैध शराब, पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार
आरोपित पंच निर्भय हलके के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर का करीबी है।

तरनतारन, जेएनएन। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव दयालपुरा के पंच निर्भय सिंह के घर छापामारी करके पुलिस ने अवैध शराब व लाहन बरामद की। आरोपित पंच निर्भय हलके के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर का करीबी है। आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर पुलिस की ओर से की गई रेड के दौरान पंच निर्भय को हिरासत में नहीं लिया गया बल्कि उसके नौकर रणजीत सिंह को काबू कर लिया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि निर्भय सिंह अवैध शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने आबकारी विभाग के डीटीओ नवजोत भारती, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, अमरीक सिंह, प्रशोत्म पठानिया को साथ लेकर डीएसपी इकबाल सिंह की अगुआई में उसके घर छापामारी की। घर से 25 हजार एमएल अवैध शराब, 400 किलो लाहन, आठ ड्रम बरामद किए गए। मौके पर पंच निर्भय सिंह को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया बल्कि उसके नौकर रणजीत ¨सह को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह दयालपुरा गांव में ही निशान सिंह के घर से 400 किलो लाहन, 20 हजार एमएल अवैध शराब, छह ड्रम बरामद किए गए।

एसएसपी धुमन एच निंबाले ने बताया कि अवैध शराब की बरामदगी मामले में थाना कच्चा-पक्का में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्भय ¨सह को मौके पर गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, इस बाबत रिपोर्ट ली जाएगी। निर्भय ¨सह ने मामला रफा-दफा करने के लिए कहा रेड के दौरान पंच निर्भय ¨सह घर में ही था। पुलिस ने छापामारी के दौरान मोबाइल पर वीडियो बनाई। इसमें पंच निर्भय सिंह कई बार किसी को फोन करता दिखाई दिया। सूत्रों की मानें तो विधायक के करीबी द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारी को बकायदा फोन करके यह मामला रफा-दफा करने के लिए कहा गया। परंतु टीम ने कार्रवाई जारी रखी। हालांकि हैरानी की बात है कि पुलिस ने पंत निर्भय सिंह को मौके पर गिरफ्तार नहीं किया।

मुझे फंसाया जा रहा है: पंच

पंच निर्भय सिंह का कहना है कि उसे साजिश तहत फंसाया जा रहा है। मेरा अवैध शराब के धंधे से कोई वास्ता नहीं है। मैं कानूनी कार्रवाई का सामना करने लिए तैयार हूं।

पुलिस की कारगुजारी पर सवाल: वल्टोहा

शिअद के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा कहते हैं कि पुलिस द्वारा की गई छापामारी केवल आंखों में धूल डालने के लिए है। मौके से पंच निर्भय सिंह को गिरफ्तार न करना पुलिस की कारगुजारी पर ब़डा सवाल है।

मेरा अवैध शराब के धंधे से कोई लेना-देना नहीं: विधायक

खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर कहते हैं कि अवैध शराब के धंधे से उनका कोई वास्ता नहीं है और न ही उनका कोई समर्थक ऐसा काम करता है। पुलिस द्वारा नशे पर कंट्रोल करने लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के काम में उन्होंने कभी दखल नहीं दिया।

chat bot
आपका साथी