जालंधर के गोराया में दो होटलों में पुलिस ने की छापामारी, छह जोड़े किए गिरफ्तार

जालंधर में फिल्लौर पुलिस ने दो होटलों में छापामारी कर छह जोड़ों को गिरफ्तार किया जबकि एक होटल मालिक पर केस दर्ज कर लिया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र लिखकर गोराया के कुछ होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी दी थी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:48 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:48 AM (IST)
जालंधर के गोराया में दो होटलों में पुलिस ने की छापामारी, छह जोड़े किए गिरफ्तार
पुलिस ने गोराया में होटल में छापामारी कर छह जोड़ों को गिरफ्तार किया है।

फिल्लौर, जेएनएन। जालंधर में फिल्लौर पुलिस ने मंगलवार को दो होटलों में छापामारी कर छह जोड़ों को गिरफ्तार किया जबकि एक होटल मालिक पर केस दर्ज कर लिया। एसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि एसएसपी देहाती नवीन सिंगला को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र लिखकर गोराया के कुछ होटलों में जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी दी थी। इसी पत्र पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। गोराया थाना प्रभारी हरदेवप्रीत ने बताया कि मंगलवार देर शाम हाईवे पर पड़ते दो होटल तकदीर व कनेडियन को घेरकर सर्च अभियान चलाया तो वहां से 6 लड़के व 6 लड़कियां मिली। सभी बालिग थे और अपनी मर्जी से वहां रुके थे। जांच के बाद सबको छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधकों की तरफ से वहां पर रुकने वाले अधिकतर जोड़ों से पहचान पत्र तक नहीं लिए जाते थे और न सिक्योरिटी गार्ड रखा हुआ था। होटल कैनेडियन के मालिक जीवन पर मामला दर्ज किया गया है। दूसरे होटल की भी जांच की जा रही है।

नशे की लत ने बनाया चोर, सात वाहनों के साथ दो गिरफ्तार

जालंधर : थाना दो की पुलिस ने सोमवार शाम एक गिरोह के दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह स्कूटी व एक बाइक भी बरामद की गई। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस ने पटेल चौक पर नाकाबंदी की थी। उनको सूचना मिली कि अंकुश शर्मा निवासी भगत सिंह कालोनी और राहुल निवासी संत नगर वाहन चोरी कर सस्ते दाम पर बेचते हैं। पटेल चौक के पास उनको गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है जिससे पता लगाया जा सके कि आरोपितों ने शहर में किन-किन वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस उन लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है जिन्होंने इन आरोपितों से चोरी के वाहन खरीदे। दोनों ने कबूला कि दोनों नशे के आदी है और इसी जरूरत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते हैं।

chat bot
आपका साथी