जालंधर में हथियार खरीदने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, दोनों आरोपित अभी तक बेच चुके हैं 14 पिस्टल

जालंधर में हथियार सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि करण अपने किशोर साथी के साथ मिलकर इंटरनेट मीडिया के जरिए हथियार मंगाता था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:59 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 10:00 AM (IST)
जालंधर में हथियार खरीदने वालों की तलाश में जुटी पुलिस, दोनों आरोपित अभी तक बेच चुके हैं 14 पिस्टल
जालंधर में हथियार सप्लाई मामले में पुलिस ने पिस्टल खरीदने वालों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मध्यप्रदेश के सतना से इंटरनेट मीडिया के जरिए हथियार लाकर जालंधर में सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किए गए करण राना निवासी न्यू हरदेव नगर को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस के शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि करण अपने किशोर साथी के साथ मिलकर इंटरनेट मीडिया के जरिए हथियार मंगाता था और फिर उसे जालंधर में अलग-अलग लोगों को बेचा करता था करण और उसके किशोर साथी ने जालंधर में करीब 14 हथियार बेचे थे जिसके बाद अब पुलिस हथियार खरीदने वालों की जानकारी जुटाकर उनकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही करण को उसके किशोर साथी से हथियार खरीदने वाले लोगों को भी पुलिस मामले की जांच में शामिल कर सकती है।

मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाला एक हथियार तस्कर भी पुलिस के रडार पर है। जल्द ही जालंधर पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश रवाना की जा सकती है। इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों के फोन को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि दोनों ही आरोपित इंटरनेट मीडिया के जरिए किस से बातें किया करते थे। आरोपितों के फोन की फॉरेंसिक जांच में हथियार सप्लाई करने वाले और अवैध हथियार खरीदने वाले कई लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

क्या था पूरा मामला है

सीआईए स्टाफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक किशोर सहित दो लोगों को चार अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ में सामने आया था कि वह मध्यप्रदेश के सतना से हथियार बनाकर जालंधर में सप्लाई करते थे और उन्होंने जालंधर में करीब 14 लोगों को हथियार बेचे हैं।

chat bot
आपका साथी