लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक, 300 से अधिक लोगों के काटे चालान

बस्ती बावा खेल में लोग इस तरह से बाहर आ रहे है जैसे सरकार ने लॉकडाउन खोलने की घोषणा कर दी।

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 01:05 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:10 AM (IST)
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक, 300 से अधिक लोगों के काटे चालान
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक, 300 से अधिक लोगों के काटे चालान

जालंधर, जेएनएन। अनलॉक 2 के बीच सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की लेकिन लोग हैं कि मानते ही नहीं। रविवार को लॉकडाउन के बावजूद पुलिस ने दिन भर में 134 लोगों के ट्रैफिक चालान काटे और 172 लोगों को बिना मास्क घूमने पर 86 हजार रुपये जुर्माना लगाया। हालात तो यह थे कि बस्ती बावा खेल में लोग इस तरह से बाहर आ गए थे जैसे सरकार ने लॉकडाउन खोलने की घोषणा कर दी।

पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन जब नहीं माने तो पुलिस ने डंडे के जोर पर सभी को घरों में भेजा। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अब तक 13,928 लोगों का चालान काट कर 63.09 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।

वहीं, सार्वजनिक स्थल पर थूकने वाले 302 लोगों से 40,600 रुपये जुर्माना, क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले 40 लोगों से 71 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा 40412 वाहनों के चालान किए गए और 2061 वाहन जब्त किए गए। चौपहिया वाहनों में ज्यादा लोग बैठने पर 55 लोगों के चालान काट कर 1.2 लाख रुपये, 32 ऑटो में सवारियां ज्यादा बिठाने पर 16 हजार रुपये और शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले 138 लोगों से 2.76 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए ही पुलिस ये सख्ती  कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की सख्ती जारी रहेगी। लोगों को खुद भी सोचना होगा कि वह इस महामारी को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी