पुलिस पर हमला गंभीर मामला, राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ी : भगत
भाजपा प्रवक्ता मोहिदर भगत ने थाना भार्गव कैंप के एसएचओ भगवंत सिंह भुल्लर पर शनिवार की रात माडल हाउस के माता रानी मंदिर चौक में युवकों के हमले कड़ी निदा की है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : भाजपा प्रवक्ता मोहिदर भगत ने थाना भार्गव कैंप के एसएचओ भगवंत सिंह भुल्लर पर शनिवार की रात माडल हाउस के माता रानी मंदिर चौक में युवकों के हमले कड़ी निदा की है। मोहिदर भगत ने कहा कि यह हमला पुलिस पर नहीं बल्कि पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में बिगड़ती कानून व्यवस्था की मुख्यमंत्री को चिता तक नहीं है। राज्य में अराजकता एवं भय का वातावरण बना हुआ है। कोई भी व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि शरारती तत्वों के पीछे कौन है। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट मे अपराधिक गतिविधियां, लाटरी का अवैध धंधा, दड़ा-सट्टा, नशा बिक्री और शराब माफिया का राज है। भगत ने कहा कि जनता को अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2022 के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को सबक सिखाना ही होगा। मौके पर पार्षद वीरेश मिटू , पार्षद पति प्रभदयाल, भाजपा मंडल प्रधान दविदर भारद्वाज, महासचिव गौरव जोशी, राजन सारंगल, कार्तिक गिल मौजूद रहे।