किडनी अस्पताल के पास NRI महिला का पर्स छीनने वाले तीन गिरफ्तार Jalandhar News

पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 21 मामले दर्ज हैं। आठ मामले ऐसे हैं जो तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

By Edited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 09:12 AM (IST)
किडनी अस्पताल के पास NRI महिला का पर्स छीनने वाले तीन गिरफ्तार Jalandhar News
किडनी अस्पताल के पास NRI महिला का पर्स छीनने वाले तीन गिरफ्तार Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। बीते दिनों किडनी अस्पताल के पास एक एनआरआइ महिला का पर्स छीनकर भागे तीन झपटमारों को थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छीना गया सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। तीनों की पहचान बूटा पिंड निवासी कर्ण, जतिंदर कुमार उर्फ जैकी, लांबड़ा निवासी मनदीप सिंह उर्फ दीपू के रूप में हुई है। आरोपित नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी और छीनाझपटी की वारदातें करते थे।

थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को अमेरिका निवासी बबीता रानी पत्नी मनोज कुमार ने बताया था कि वह अमेरिका से बेटी की शादी में आई थी। शाम को काम से अपनी बहन कविता के साथ रिक्शा पर किडनी अस्पताल के पास से निकल रही थी। इस दौरान बाइक पर तीन युवक आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। इस छीनाझपटी के दौरान वह रिक्शा से गिर भी गई और उसके कंधे पर चोट लग गई। पर्स में नगदी, गहने व जरूरी सामान था। सुरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को मॉडल टाउन से गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों पर अलग अलग थानों में दर्ज हैं 21 मामले

पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 21 मामले दर्ज हैं। गैस सप्लाई का काम करने वाले कर्ण के खिलाफ छह, सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाले मनदीप सिंह के खिलाफ चार और जतिंदर कुमार के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें छेड़छाड़ का मामला भी शामिल है। आठ मामले ऐसे हैं जो तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सारे मामले थाना छह, थाना भार्गव कैंप, थाना पांच, थाना तीन और थाना चार में दर्ज हैं। अभी तक किसी मामले में तीनों की गिरफ्तारी नहीं पाई थी। अब थाना छह में उनकी गिरफ्तारी होने के बाद सारे थानों में उनकी गिरफ्तारी होगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी