Fit India Freedom Run : जालंधर में पीएनबी ने निकाली फिट इंडिया फ्रीडम रन, लोगों को स्वस्थ रहने का दिया संदेश

जालंधर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्षय में फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय की ओर से दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में स्टाफ सदस्य के साथ-साथ शहरवासी भी शामिल हुए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:25 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:25 AM (IST)
Fit India Freedom Run : जालंधर में पीएनबी ने निकाली फिट इंडिया फ्रीडम रन, लोगों को स्वस्थ रहने का दिया संदेश
जालंधर में पीएनबी के सदस्य फिट इंडिया फ्रीडम रन के दौरान।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्षय में फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय की ओर से दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में बैंक के अधिकारियों व स्टाफ कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया। दौड़ में स्टाफ सदस्य के साथ-साथ शहरवासी भी शामिल हुए। दौड़ में शामिल स्टाफ व अधिकारियों का उत्साह देखने लायक था। हर कोई इस दौड़ का हिस्सा बन रह था। मंडल प्रमुख भूषण शर्मा ने कहा कि दौड़ का आयोजन करवाने का उद्देश्य कोरोना महामारी में लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देना है।

यह भी पढ़ें-  श्रद्धा व धूमधाम से निकली बाबा नानक की बरात, पंज प्‍यारों की अगुवाई में हजारों संगतें शामिल, जगह-जगह भव्‍य स्‍वागत

इस बीमारी से बचने के लिए लोग शारीरिक गतिविधियां करते रहें। वहीं 25 सितंबर को वर्चुअल रन करवाई जा रही है। दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमारी से लड़ने के लिए मास्क पहनें रखे और शारीरिक दूरी बनाए रखें। कोरोना वैक्सीन जरूर लगाएं ताकि इस महामारी से लड़ सकें। स्वस्थ रहेंगे तो बीमारी से लड़ सकेंगे। व्यायाम व योग करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जरुरी है कि चौबीस घंटे में एक घंटा स्वयं के लिए निकाले और एक्सरसाइज करें। इस अवसर पर चीफ मैनेजर दविंदर लड़ोइया, कुनाल मेहातो, अश्विनी भगत उपस्थित थे।

बता दें कि बीते चार सितंबर को भी जालंधर में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया था। दौड़ का आयोजन जालंधर में लायलपुर खालसा कालेज से किया गया था। 250 से अधिक युवाओं ने फ्रीडम रन में हिस्सा लिया था। फ्रीडम रन कालेज से कैंट रोड तक निकाली गई थी। फ्रीडम रन का उद्घाटन डीसीपी जगमोहन सिंह ने करते हुए युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया था।

यह भी पढ़ें- Punjab : पाकिस्तान से भारतीय सीमा में फिर घुसा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद लौटा

chat bot
आपका साथी