सेंट सोल्जर पालिटेक्निक में लगाए 300 पौधे

सेंट सोल्जर पालिटेक्निक कालेज में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के सभी कर्मियों और छात्रों ने कैंपस में 300 से अधिक पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:49 PM (IST)
सेंट सोल्जर पालिटेक्निक में लगाए 300 पौधे
सेंट सोल्जर पालिटेक्निक में लगाए 300 पौधे

जासं, जालंधर : सेंट सोल्जर पालिटेक्निक कालेज में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के सभी कर्मियों और छात्रों ने कैंपस में 300 से अधिक पौधे लगाए।

कालेज के डायरेक्टर डा. किरपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने तथा पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए छात्रों ओर अध्यापकों द्वारा यह प्रयास किया गया है। इस दौरान आम, लिली फ्लावर, डेजी, आदि के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का जिम्मा भी लिया। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर उनको संभालना पड़ेगा और इसके लिए युवा पीढ़ी को बहुत मोटिवेट करने की जरूरत है। हरे भरे वृक्ष ही हमारा भविष्य हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि मनुष्य जीवन का वृक्ष ही आधार हैं। पेड़ ओर मनुष्य का संबंध प्रकृति की उत्पत्ति से ही जुड़ा हुआ है। पेड़-पौधे मनुष्य की हजारों जरूरतों को पूरा करते हैं। पेड़ ना हो तो धरती पर हमारा जीवन असंभव है।

chat bot
आपका साथी