दो साल बाद मिली पवित्र मक्का के दर्शनों की अनुमति

दो साल बाद पवित्र मक्का के दर्शनों की अनुमति मिलने से मुस्लिम समाज में खुशी है। अब वह उमरा कर सकेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:18 PM (IST)
दो साल बाद मिली पवित्र मक्का के दर्शनों की अनुमति
दो साल बाद मिली पवित्र मक्का के दर्शनों की अनुमति

जागरण संवाददाता, जालंधर : दो साल बाद पवित्र मक्का के दर्शनों की अनुमति दे दी गई है। इसे लेकर मुस्लिम भाईचारे में भारी उत्साह है और भाईचारे ने मक्का जाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट के प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी ने बताया कि आल इंडिया हज कमेटी के अनुसार शर्तो के आधार पर मक्का मदीना के दर्शन करने संभव होंगे। इसके तहत भारतीय यात्रियों को दुबई में 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहना होगा। इसके बाद ही सऊदी अरब की तरफ जा सकेंगे।

सलमानी ने कहा कि यात्रियों को कोविशील्ड की दोनों डोज लगी होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के बच्चे इस यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि दो साल से हज यात्रा के लिए भारतीयों को अनुमति न मिलने से समाज में मायूसी पाई जा रही थी। लेकिन सऊदी सरकार की तरफ से अब उमरा की इजाजत शर्तो के आधार पर देने से यात्रियों को राहत मिली है।

इसके साथ ही सऊदी अरब के लिए हवाई उड़ान स्थगित रहने पर चिता व्यक्त करते हुए सलमानी ने कहा कि अब कोरोना लाकडाउन खत्म हो गया है, इसलिए उड़ान शुरू कर देनी चाहिए। इस यात्रा के लिए अब कई कंपनियों ने फार्म भरने का एलान भी शर्तो के आधार पर कर दिया है। मक्का मदीना में हज इस माह खत्म हो चुका है, जिसमें भारतीयों को अनुमति नहीं दी गई थी। अब उमरा की अनुमति मिलने से मुस्लिम भाईचारे के लोग हज तो नहीं, लेकिन पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकेंगे। यह इजाजत दस अगस्त से दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी