Jalandhar Today 13th May : सिविल अस्पताल जालंधर में सुबह 9 बजे से लगेगी वैक्सीन, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में सिविल अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को कोरोना वायरस से खुद की रक्षा को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:31 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:52 AM (IST)
Jalandhar Today 13th May : सिविल अस्पताल जालंधर में सुबह 9 बजे से लगेगी वैक्सीन, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर के सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे शुरू होगा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 13 मई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 6.30 होगा

मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 6.30 बजे से होगा। समिति के अध्यक्ष नवनीत भारद्वाज के मुताबिक मंदिर में प्रवेश करने के लिए कोविड-19 रिपोर्ट साथ लानी अनिवार्य होगी। इसके बाद ही मंदिर में प्रवेश संभव होगा। इसी तरह प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में भी मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे से होगा।

- वैक्सीन अभियान

सिविल अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को कोरोना वारिस से खुद की रक्षा को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।

- सैनिटाइजर स्प्रे

कष्ट निवारण श्री बालाजी मंदिर बाजार शेखा से सेनीटाइजर स्प्रे करने की मुहिम सुबह 9 बजे से चलाई जाएगी। इस दौरान शहर के धार्मिक स्थानों में सैनिटाइजर स्प्रे किया जाएगा।

- कोरोना टेस्ट

मकसूदा सब्जी मंडी के बाहर सेहत विभाग की टीम की तरफ से मंडी में प्रवेश करने वालों का कोरोना टेस्ट सुबह 8 बजे से किया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी