गांधी कैंप में सीवरेज जाम, गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में रोष

गांधी कैंप की कबीर मंदिर वाली गली में सीवरेज जाम और इससे गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इलाके में दो पार्षद हैं लेकिन कोई भी इस बात की जिम्मेदारी नहीं ले रहा कि यह इलाका उनके वार्ड में है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:55 PM (IST)
गांधी कैंप में सीवरेज जाम, गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में रोष
गांधी कैंप में सीवरेज जाम, गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में रोष

जागरण संवाददाता, जालंधर : गांधी कैंप की कबीर मंदिर वाली गली में सीवरेज जाम और इससे गंदे पानी की सप्लाई से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इलाके में दो पार्षद हैं, लेकिन कोई भी इस बात की जिम्मेदारी नहीं ले रहा कि यह इलाका उनके वार्ड में है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा ही रहा तो विधानसभा चुनाव में बायकाट किया जाएगा। यहां पर पानी की निकासी में मुश्किल आ रही है और गलियों में सीवरेज का पानी खड़ा रहने से लोग बीमार हो रहे हैं।

इलाके में बीमारियां फैलने का पूरा डर है। ये समस्या जिन दो गलियों में है, उन गलियों के लोगों ने जिस पार्षद से बात की उसने कहा कि ये दो गलियां उनके वार्ड में आती नहीं हैं। लोगों का कहना है कि हमें लगता है कि हमने इन गलियों में मकान खरीदकर गलती कर ली है। क्योंकि दिनरात गंदे पानी की बदबू हमारी परेशानी की वजह बनी हुई है। घर को हो रही पीने के पानी की सप्लाई भी अब दूषित हो रहा है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है इलाके के सीवर की सफाई करवाई जाए। एलडिको ग्रीन कालोनी में पानी में आ रहे कीड़े

नकोदर रोड स्थित एलडिको ग्रीन कालोनी में पीने के पानी की दूषित सप्लाई हो रही है। एलडिको ग्रीन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी मैनेजमेंट से लगातार मांग कर रही है कि काम में सुधार किया जाए। कालोनी के घरों में हो रही पानी की सप्लाई में कीड़े आ रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बदले लिए जाने वाले चार्ज 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं, लेकिन सर्विस खराब होती जा रही है।

chat bot
आपका साथी