जालंधर के मंड में राशन न मिलने पर लोगों ने डिपो के बाहर धरना दिया, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

जालंधर के मंड क्षेत्र के कई गांवों के जरूरतमंदों व अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन न मिलने पर महिराजवाला डिपो के बाहर धरना दिया। धरने में महिराजवाला चक्क वडाला गट्टा मुंडी कासू मंडाला छन्ना आदि के लोग शामिल थे।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:57 AM (IST)
जालंधर के मंड में राशन न मिलने पर लोगों ने डिपो के बाहर धरना दिया, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप
जालंधर में महिराजवाला डिपो के बाहर धरने पर बैठे लोग।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर के मंड क्षेत्र के कई गांवों के जरूरतमंदों व अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन न मिलने पर महिराजवाला डिपो के बाहर धरना दिया। धरने में महिराजवाला, चक्क वडाला, गट्टा मुंडी कासू, मंडाला छन्ना, धक्का बस्ती व भानेवाल के लोग शामिल थे। लोगों ने बताया कि उन्हें कोविड-19 के तहत पांच महीनों के राशन में 25 किलो गेहूं व पांच किलो चने की दाल प्रति व्यक्ति मिलनी थी, जोकि नहीं दी गई।

लोगों ने आरोप लगाया कि डिपो होल्डर की सिविल अधिकारियों के साथ मिलीभगत के चलते अभी तक राशन नहीं बांटा गया । वहीं सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर ने उन्हें पर्चियां देकर वापस ले लीं और उनकी कोई बात नहीं सुनी। इस कारण वे परेशान हैं कई घंटों के घेराव के बाद पुलिस ने डिपो होल्डर को मौके पर बुलाया, लेकिन उसके स्पष्टीकरण पर भी लोगों ने संतोष नहीं जताया और लगातार घेराव जारी रखा।

 यह भी पढ़ें- जालंधर में कोविड-19 काल के दस महीने बाद आज खुले कालेज, विद्यार्थी स्वेच्छा से लगा सकेंगे क्लासें

इस मौके पर जीएस अटवाल, हरपाल सिंह सरदारवाला, अमरजीत नवांपिंड, सोनू अरोड़ा, बलकार सिंह धक्का बस्ती, बीबी छिंदर कौर, गुरमीत कौर, मंगत सिंह, तरसेम सिंह, कुलदीप सिंह, बंता सिंह, दुल्ला चक्क वडाला व नवजोत सिंह मोदी मौजूद थे। इस संबंध में सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार शर्मा से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया।

 यह भी पढ़ें- जालंधर दोकोहा अंडरपास: एनएचएआइ के साथ बैठक कल, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ अंबाला जाएंगे विधायक बेरी

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी